फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day: गणतंत्र दिवस पर दर्शकों को मिलेगा मनोरंजन का जबर डोज, आ रही हैं ये फिल्में और सीरीज

Fri, 26 Jan 2024 10:08 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रवीन, रणबीर, विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
गणतंत्र दिवस के मौके पर टेलिविजन के सामने सपरिवार बैठकर परेड देखने का आनंद ही अलग है। इसके बाद कुछ लोग घूमने-फिरने निकलना पसंद करते हैं तो कुछ लोग घर पर अपनों के साथ बैठना पसंद करते हैं। मगर, सिनेमा के शौकीनों को तलाश रहती है किसी शानदार फिल्म या वेब सीरीज की। यूं तो गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले 'फाइटर' रिलीज हुई है। लेकिन, जिन्हें घर बैठकर फिल्में देखनी हैं, वे भी निराश न हों। ओटीटी पर कई फिल्में और आज सीरीज रिलीज हो रही हैं। आइए जानते हैं
विज्ञापन

2 of 6
सैम बहादुर - फोटो : सोशल मीडिया
'सैम बहादुर'
बीते वर्ष पहली दिसंबर को रिलीज हुई विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो दर्शक अभिनेता के अभिनय के कायल हो गए। देश के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला। अब ये फिल्म 26 जनवरी को ओटीटी पर रिलीज हो रही है। ये फिल्म  जी5 पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया
'एनिमल'
रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' एक दिसंबर 2023 को रिलीज हुई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर चांदी कूटी। अब ये फिल्म ओटीटी रिलीज को लेकर चर्चा में है। ये फिल्म भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर ओटीटी पर दस्तक दे रही है। फिल्म नेटफ्लिक्स पर आएगी। ओटीटी पर ये फिल्म मूल फिल्म से आठ मिनट ज्यादा अवधि की भी होगी।

4 of 6
कर्मा कॉलिंग-रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया
'कर्मा कॉलिंग'
रवीना टंडन दर्शकों के लिए गणतंत्र दिवस पर एक तोहफा लेकर आ रही हैं। उनकी वेब सीरीज 'कर्मा कॉलिंग' भी राष्ट्रीय पर्व के मौके पर रिलीज हो रही है। ये सीरीज अमेरिकन टीवी शो रिवेंज पर आधारित है। यह सीरीज  डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। 
Laapataa Ladies Trailer: आमिर-किरण की लापता लेडीज का ट्रेलर जारी, दुल्हन की अदला बदली देख नहीं रोक पाएंगे हंसी
विज्ञापन

5 of 6
नेरु - फोटो : सोशल मीडिया
'नेरु'
इसके अलावा अगर आप साउथ सिनेमा के शौकीन हैं तो 'नेरु' भी देख सकते हैं। यह मलयालम कोर्टरूम ड्रामा है। इसका निर्देशन जीतू जोसेफ ने किया है। इस फिल्म में मोहनलाल ने मुख्य किरदार निभाया है। यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 23 जनवरी को हिंदी में स्ट्रीम हो रही है। 
Love & War: प्रेम कहानी में युद्ध का तड़का लगाएंगे भंसाली, आलिया-रणबीर और विक्की की फिल्म लव एंड वॉर का एलान
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एंजेंट - फोटो : सोशल मीडिया
'एजेंट'
साउथ सिनेमा के शौकीनों के लिए 'एजेंट' भी एक शानदार विकल्प है। यह सोनी लिव पर 26 जनवरी को रिलीज होगी। यह एक तेलुगु थ्रिलर फिल्म है। फिल्म तेलुगु के साथ-साथ हिंदी भाषा में भी ओटीटी पर रिलीज हो रही है।
Nargis Fakhri: नरगिस ने 13 साल के फिल्मी करियर पर की खुलकर बात, रॉकस्टार को बताया यूनिवर्स से मिला गिफ्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें