फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day 2021: 'भारत का रहने वाला हूं' से 'ऐ मेरे वतन के लोगों' तक, देशभक्ति का जज्बा जगाते हैं ये गीत

Tue, 26 Jan 2021 08:44 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
Republic Day 2020 - फोटो : amar ujala
26 जनवरी का दिन देशभर में गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस साल देश अपना 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। गणतंत्र दिवस हर हिन्दुस्तानी के लिए खास होता है। इस खास दिन को बॉलीवुड ने भी हमेशा ही धूमधाम से मनाया है। कभी देशभक्ति फिल्मों के जरिए तो कभी गानों से। गणतंत्र दिवस के इस खास मौके पर हम आपको बॉलीवुड के देशभक्ति गाने सुनाते हैं। जिन्हें सुनकर किसी भी भारतीय के अंदर देशभक्ति की भावना जाग जाती है।
Trending Videos
विज्ञापन

गाना- ऐ मेरे प्यारे वतन
'काबुलीवाला' फिल्म साल 1961 में आई थी। इस फिल्म का गाना 'ऐ मेरे प्यारे वतन, ऐ मेरे बिछड़े चमन, तुझपे दिल कुरबान' देशभक्ति की अलख जगा देते है। यह गाना अभिनेता बलराज साहनी पर फिल्माया गया था। जिसे खूब पसंद किया जाता है।
विज्ञापन

गाना- ऐ मेरे वतन के लोगों
'ऐ मेरे वतन के लोगों, जरा आंख में भर लो पानी' लता मंगेशकर के द्वारा गाया गया ये गीत जब भी सुनते हैं तो आंखें आंसुओं से भर जाती है। इस गीत को 1962 में कवि प्रदीप ने लिखा था। इस गाने की धुन तब के मशहूर संगीतकार रहे सी. रामचंद्रन ने दी थी। कहा जाता है कि इस गाने का मकसद उस दौर में जब 1962 में चीन के विश्वासघात और उससे युद्ध में मिली हार के बाद भारतीयों का मनोबल बढ़ाना था।

गाना- कर चले हम फिदा जान-ओ- तन साथियों
साल 1964 में आई फिल्म 'हकीकत' का गाना 'कर चले हम फिदा जान-ओ-तन साथियों, अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों' आज भी लोगों के अंदर देशभक्ति की भावना जगा देता है। ये गाना अभिनेता धर्मेंद्र और बलराज साहनी पर फिल्माया गया था।
विज्ञापन

गाना- ऐ वतन ऐ वतन
अभिनेता मनोज कुमार की फिल्म 'शहीद' का ये गाना 'ऐ वतन ऐ वतन' हमेशा गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जरूर चलाया जाता है। इसे सुन हर किसी के मन में देशभक्ति का जज्बा जाग जाता है। फिल्म 'शहीद' साल 1965 में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन

गाना- भारत का रहने वाला हूं
'है प्रीत जहां की रीत सदा, मैं गीत वहां के गाता हूं, भारत का रहने वाला हूं भारत की बात बताता हूं' ये गीत आज भी हर किसी की जुबान पर चढ़ा हुआ है। ये गीत फिल्म 'पूरब और पश्चिम' का है जो साल 1970 में रिलीज हुई थी। यह गाना अभिनेता मनोज कुमार पर फिल्माया गया था।
विज्ञापन

गाना- दिल दिया है जान भी देंगे
1986 में रिलीज हुई फिल्म 'कर्मा' का गाना 'दिल दिया है जान भी देंगे' लोगों को खूब पसंद आता है। ये गाना अभिनेता दिलीप कुमार और अभिनेत्री नूतन पर फिल्माया गया है।

गाना- मेरा मुल्क मेरा देश
फिल्म 'दिलजले' का गीत 'मेरा मुल्क, मेरा देश, मेरा ये वतन' काफी पसंद किया जाता है। ये फिल्म साल 1996 में आई थी। ये गाना अभिनेता अजय देवगन पर फिल्माया गया है।

गाना- मेरा रंग दे बसंती चोला
'द लेजेंड ऑफ भगत सिंह' ये पूरी की पूरी फिल्म ही देशभक्ति के जज्बे से लबरेज है। साल 2002 में आई ये फिल्म भगत सिंह के पर आधारित थी। ये गाना भी अभिनेता अजय देवगन, सुशांत सिंह और डी. संतोष पर फिल्माया गया है।

गाना- कंधों से मिलते हैं कंधे
साल 2004 में आई फिल्म 'लक्ष्य' का गाना 'कंधे से मिलते हैं कंधे' भी देशभक्ति से ओतप्रोत गीत है। ये गाना अभिनेता ऋतिक रोशन पर फिल्माया गया है।
विज्ञापन

फिल्म- ऐ वतन
आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'राजी' साल 2018 में आई थी। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसका गाना 'ऐ वतन, वतन मेरे आबाद रहे तू' खूब पसंद किया गया था। इस गाने को आज भी खूब पसंद किया जाता है।

पढ़ें: दिल के दौरे से उबरे मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा, डॉक्टर के साथ नाचते आए नजर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें