फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर ट्वीट कर फिर ट्रोल हुए ऋषि कपूर, भारत सरकार से कर दी थी ये मांग

Sun, 26 Jan 2020 06:46 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rishi kapoor - फोटो : अमर उजाला
देशभर में आज 71वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस मौके पर राजपथ पर भारतीय सेना ने अपने शौर्य और पराक्रम का प्रदर्शन दिखाया। वहीं आकाश में वायुसेना के लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर अपना करतब करते नजर आए। हमारी महिला शक्ति भी किसी मुकाबले में किसी से कम नहीं रहीं, लेकिन इस मौके पर अभिनेता ऋषि कपूर ने 26 जनवरी की झांकियों को लेकर ऐसे बात बोल दी है कि वह सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Rishi Kapoor - फोटो : social media
सभी सितारों की तरह ऋषि कपूर ने भी अपने फैंस को 71वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी। साथ ही उन्होंने ट्विटर पर सरकार से बेहद खास अनुरोध भी किया। उन्होंने ट्वीट में कहा कि ‘मैं भारत सरकार से अगले साल से इंडियन फिल्म इंडस्ट्री (जोकि पूरी दुनिया में सबसे बड़ी है) के लोगों की एक झांकी दिखाने का अनुरोध करता हूं। सभी कलाकार इस परेड और मार्च का हिस्सा होंगे। विश्व को हमारा सहयोग भी दिखना चाहिए। हम सभी को इसपर गर्व होगा, जय हिंद।’ ऋषि कपूर के इस ट्वीट पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें कमेंट के जरिए ट्रोल करना शुरू कर दिया। 
 
विज्ञापन

3 of 5
rishi kapoor - फोटो : social media
शायर - The Poet नाम के ट्विटर हैंडल ने ऋषि कपूर के इस ट्वीट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'लगभग सारा बॉलीवुड तो भारतीय सभ्यता और भारतीय एकता को नष्ट करने में जुटा पड़ा है, और ख्वाब देखिये जनाब के!!!'  vaidehi singh नाम के यूजर ने लिखा, 'कोई जरूरत नहीं है हम अनुराग कश्यप को नहीं देखेंगे।' एक हिन्दू नाम के हैंडल ने लिखा, 'आदरणीय ऋषि जी,अच्छा लगा आपका विचार परंतु कैसे संभव है जब आधी बॉलीवुड इंडस्ट्री तो देशविरोधी तत्वों की समर्थक है।'
 
 

4 of 5
Rishi Kapoor - फोटो : socail media
इसके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट किए हैं। गौरतलब है कि ऋषि कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अधिकतर हर समसामयिक मुद्दे पर अपनी राय देते रहते हैं। ऋषि सोशल मीडिया पर अक्सर समय-समय पर अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं। बात करें ऋषि के वर्कफ्रंट की तो ऋषि कपूर की फिल्म 'द बॉडी' हाल ही में रिलीज हुई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rishi kapoor - फोटो : social media
इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता इमरान हाशमी हैं। फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ की जा रही है। बता दें कि बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने एक बाल कलाकार के तौर पर बॉलीवुड में एंट्री की थी। फिल्म मेरा नाम जोकर के बाद से वह यादों की बारात, जहरीला इंसान, अमर अकबर ऐंथनी जैसी कई जबरदस्त फिल्मों में अहम भूमिका निभाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें