फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये आठ अभिनेता बड़े पर्दे पर बने देशभक्त, इस विदेशी एक्टर ने 'गांधी' बनकर जीता था ऑस्कर अवॉर्ड

Sun, 26 Jan 2020 12:52 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
Manoj Kumar, Ajay Devgn and Raj Kumar Rao - फोटो : file photo
देशभक्ति पर आधारित फिल्मों को लेकर हिंदी सिनेमा में हमेशा से क्रेज रहा है। बॉलीवुड के कुछ सितारों ने भगत सिंह से लेकर चंद्र शेखर आजाद के किरदार को बड़े पर्दे पर बखूबी निभाया। उनके निभाए ये किरदार आज भी लोगों के जहन में जिंदा है। जानिए ऐसे आठ कलाकारों के बारे में जिन्होंने बड़े पर्दे पर देशभक्तों का किरदार निभाया।  
विज्ञापन

2 of 9
shaheed - फोटो : file photo
मनोज कुमार
पूरे देश में 'भारत कुमार' के नाम से मशहूर अभिनेता मनोज कुमार ने देशभक्ति फिल्म के लिए कभी पैर पीछे नहीं खींचा। साल 1965 में मनोज कुमार ने फिल्म 'शहीद' में क्रांतिकारी भगत सिंह का किरदार निभाया था। इसके बाद मनोज कुमार ने 'उपकार', 'पूरब और पश्चिम' और, 'क्रांति' जैसी देशभक्ति फिल्में की। 
विज्ञापन

3 of 9
23rd March 1931: Shaheed - फोटो : file photo
सनी देओल 
इस लिस्ट में सनी देओल का नाम भी शामिल है। सनी देओल ने भी फिल्म में देशभक्त चंद्रशेखर आजाद का किरदार निभा चुके हैं। इस फिल्म का नाम '23 मार्च 1931: शहीद' है। इस फिल्म में सनी के अलावा बॉबी देओल भी थे। बॉबी ने इस फिल्म में भगत सिंह का रोल निभाया था। यह फिल्म 2002 में रिलीज हुई थी। 

4 of 9
The legend of Bhagat Singh
अजय देवगन
अजय देवगन ने भी शहीद भगत सिंह का किरदार फिल्म में निभाया है। ये फिल्म साल 2002 में आई थी जिसका नाम 'द लेजेंड ऑफ भगत सिंह' है। इस साल तीन फिल्में एक साथ रिलीज हुई थीं और तीनों ही फिल्में भगत सिंह पर आधारित थी। हालांकि इस फिल्म को दर्शकों ने सबसे ज्यादा सराहा। 
विज्ञापन

5 of 9
Ben Kingsley - फोटो : file
बेन किंग्सले
बेन किंग्सले वो अंग्रेज है जिसने बापू का किरदार निभाकर भारतीयों को दिल जीत लिया। फिल्म 1982 में आई फिल्म 'गांधी' में मोहनदास करमचंद गांधी का किरदार निभाने के लिए बेन किंग्सले को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर भी मिल चुका है। 
विज्ञापन

6 of 9
Bose - फोटो : file photo
राज कुमार राव 
राज कुमार राव ने भी सुभाष चंद्र बोस का किरदार पर्दे पर निभाया। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म का नाम 'बोस' था जो कि साल 2017 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में राज कुमार राव ने जबरदस्त अभिनय किया था। 
विज्ञापन

7 of 9
Mangal Pandey - फोटो : file photo
आमिर खान 
आमिर खान ने 'मंगल पांडे: द राइजिंग' फिल्म की थी। इस फिल्म में उन्होंने मंगल पांडे का किरदार निभाया था। ये फिल्म 2005 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं करपाई थी। 

8 of 9
23 march 1931 shaheed - फोटो : Social Media
बॉबी देओल 
इस लिस्ट में बॉबी देओल का नाम भी शामिल है। बॉबी ने भगत सिंह का किरदार बड़े पर्दे पर निभाया था। इस फिल्म का नाम '23 मार्च 1931: शहीद' है। यह फिल्म 2002 में रिलीज हुई थी। 
विज्ञापन

9 of 9
Netaji Subhas Chandra Bose: The Forgotten Hero - फोटो : social media
सचिन खेड़ेकर 
सचिन खेड़ेकर ने श्याम बेनेगल की फिल्म में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का किरदार निभाया है। इस फिल्म का नाम 'नेताजी सुभाष च्रंद बोस: द अनफॉरगॉटन हीरो' है। ये फिल्म 2005 में रिलीज हुई थी। 

बच्चों से बोले पीएम मोदी- 'क्योंकि मां को सास बहू देखना है', सामने बैठी थीं स्मृति ईरानी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें