फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना शादी के जल्द पिता बन सकते हैं सलमान खान, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Thu, 09 May 2019 05:56 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Salman Khan - फोटो : file photo
सलमान खान (Salman Khan) आखिर कब शादी करेंगे? यह सवाल ऐसा है जिसका जवाब का इंतजार मानों पूरा भारत कर रहा है। यहां तक कि कई बार फिल्मों में भी मजाकिया अंदाज में सलमान खान की शादी से जुड़े सवाल को बतौर डायलॉग इस्तेमाल किया गया। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं सलमान खान जल्द ही पिता बन सकते हैं। खबरों की मानें तो सलमान बिना शादी किए ही पिता बनने की प्लानिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
salman khan - फोटो : twitter
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान (Salman Khan) सरोगेसी के जरिए पिता बनने की सोच रहे हैं। हालांकि इस तरह की खबरें पहले भी आई थीं। सलमान खान को बच्चों से कितना लगाव है इस बात से हर कोई वाकिफ है। वह कई बार छोटी बहन अर्पिता के बेटे के साथ मस्ती करते हुए भी दिखाई दिए। सलमान के यह मस्ती भरे वीडियो सोशल मीडिया पर कई बार वायरल भी हो चुके हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान - फोटो : file photo
दरअसल, सलमान से जब भी शादी का सवाल पूछा जाता है तो वह हमेशा गोलमोल जवाब देते हुए नजर आए। सलमान की इन गोल मोल बातों से इतना तो जरूर साफ है कि वह अभी शादी के मूड में तो बिल्कुल भी नहीं हैं। सलमान खान को फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल हो चुके हैं। इतने लंबे वक्त में सलमान का नाम कई एक्ट्रेस के साथ तो जुड़ा लेकिन वह अभी तक शादी के बंधन में नहीं बंधे। 

4 of 5
Aishwarya Rai, salman khan - फोटो : file photo
इन सेलिब्रिटीज में सोमी अली, संगीता बिजलानी, ऐश्वर्या राय बच्चन, कटरीना कैफ और यूलिया वंतूर का नाम शामिल है। फिलहाल सलमान को बॉलीवुड का मोस्ट एलिजिबल बेचलर कहा जाता है। बॉलीवुड में कई ऐसे सेलिब्रिटीज हैं जो सरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बने हैं। इन स्टार्स में शाहरुख खान, करण जौहर, एकता कपूर, तुषार कपूर और सनी लियोनी का नाम शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : twitter
फिल्मों की बात करें तो सलमान खान की 'भारत' ईद पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सलमान के अपोजिट कटरीना कैफ हैं। इसके साथ ही दिशा पाटनी, तब्बू, सुनील ग्रोवर और जैकी श्रॉफ भी हैं। इस फिल्म को अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म का ट्रेलर तो लोगों ने खूब पसंद किया है। इसके बाद से दर्शकों की उम्मीदें फिल्म से भी बढ़ गई हैं।     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें