फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EXCLUSIVE: अक्षय की 'सूर्यवंशी' में दिखेंगे ऋतिक रोशन? जानें क्या है इस वायरल खबर की सच्चाई

Thu, 13 Feb 2020 10:54 AM IST
शिप्रा सक्सेना पंकज शुक्ल, मुंबई
विज्ञापन
Akshay Kumar and Hrithik Roshan - फोटो : twitter
विज्ञापन
‘सिंघम, 'सिंबा' और 'सूर्यवंशी' की तिकड़ी में 'सुपर 30' में आनंद का शानदार किरदार निभाने वाले ऋतिक रोशन को भी बतौर एक पुलिस अफसर रोहित शेट्टी लाने वाले हैं।’ टीवी न्यूज बताने वाले एक न्यूज पोर्टल पर ये तथाकथित ‘एक्सक्लूसिव’ खबर प्रकाशित होने के बाद से रोहित शेट्टी के फोन सुबह से लगातार बज रहे हैं। ऋतिक ने हाल ही में मुंबई पुलिस के सालाना जलसे 'उमंग' में एक पुलिस अफसर का किरदार करने की मंशा जाहिर की थी और गुरुवार सुबह से मुंबई में मची हलचल इसी के आगे की कहानी है।


 
विज्ञापन

2 of 5
ऋतिक रोशन - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
ऋतिक रोशन की कद काठी के हिसाब से वह वर्दी वाले किरदारों के लिए बहुत मुफीद रहते हैं। फिल्म 'लक्ष्य' में फौजी बनकर वह यह दिखा भी चुके हैं। इसके अलावा पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'वॉर' में भी वह एक खुफिया एजेंट के तौर पर दिखे। पिछले साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'वॉर' के अलावा ऋतिक रोशन की पिछले साल ही रिलीज हुई फिल्म 'सुपर 30' ने भी काफी अच्छी कमाई की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 5
hrithik roshan - फोटो : amar ujala
किसी पुलिस अफसर का किरदार करने के लिए सबसे पहले ऋतिक रोशन के नाम की चर्चा शुरू हुई निर्माता निर्देशक नीरज पांडे की फिल्म 'विक्रमवेद' के लिए। तमिल की सुपरहिट फिल्म 'विक्रमवेधा' की इस हिंदी रीमेक में ऋतिक का नाम उस किरदार के लिए सामने आया जिसे मूल फिल्म में दमदार अभिनेता आर माधवन ने निभाया। फिल्म में विजय सेतुपति वाला किरदार करने के लिए आमिर खान के हां कर देने की बात पहले ही नीरज पांडे बता चुके हैं।

 

4 of 5
Sooryavanshi - फोटो : social media
पुलिस की वर्दी पहनने के लिए मचल रहे ऋतिक को रोहित शेट्टी के कॉप यूनीवर्स में उनके फैंस भी देखना चाहते रहे हैं। गुरुवार की सुबह मुंबई में फैली खबर इन्हीं भावनाओं के ज्वार पर तैरी। कहा गया कि रोहित अपनी अगली फिल्म 'सूर्यवंशी' में ऋतिक रोशन को वैसे ही सामने लाएंगे जैसे फिल्म 'सिंबा' में वह अक्षय कुमार को लाए थे। इस बार 'सूर्यवंशी' के साथ परदे पर 'सिंबा' और 'सिंघम' दोनों दिखने वाले हैं।

 
विज्ञापन

5 of 5
Rohit Shetty - फोटो : social media
इस खबर की सच्चाई जानने के लिए जब अमर उजाला ने रोहित शेट्टी से संपर्क किया तो उनकी आधिकारिक प्रवक्ता ने इस खबर को पूरी तरह गलत बताया। उनका कहना था कि ये खबर सच नहीं है और जरूरत पड़ी तो हम इसका आधिकारिक खंडन भी शीघ्र जारी करेंगे। ऋतिक को फिर से वर्दी में देखने को उत्सुक उनके फैंस को ये बात निराश कर सकती है लेकिन ऋतिक के दरवाजे उन निर्देशकों के लिए अब भी खुले हैं जिनके पास उनके लिए एक दमदार कहानी हो।

Bigg Boss 13: रश्मि देसाई और उनकी मां के बीच दूर हुए गिले-शिकवे, घर के बाहर केक काट मनाया बेटी का जन्मदिन
विज्ञापन
Next