फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी हीरोइन से कम नहीं दिखतीं रेमो डिसूजा की पत्नी, 6 महीने में इतनी बदल गईं पति भी कर बैठे तारीफ

Sat, 06 Jul 2019 03:44 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
remo dsouza - फोटो : social media
रेमो डिसूजा कोरियोग्राफी के साथ डायरेक्शन में भी व्यस्त हैं। शर्मीले स्वभाव के रेमो को जैसे ही फिल्मों से वक्त मिलता है उन्हें टीवी पर डांस रियलिटी शो को जज करते हुए देखा जा सकता है। रेमो भले ही अक्सर कैमरे में कैद होते हैं लेकिन उनकी पत्नी लाइम लाइट से दूर ही रहती हैं। अब रेमो की पत्नी की ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसमें वो बिल्कुल बदली नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
remo dsouza - फोटो : social media
रेमो डिसूजा की पत्नी लिजेल डिसूजा सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव हैं। उनकी ये तस्वीर रेमो डिसूजा ने अपने अकाउंट से शेयर किया है। दोनों तस्वीरों में लिजेल डिसूजा के ट्रांसफॉर्मेशन को साफ देखा जा सकता है। उनका लुक पहले से बिल्कुल बदल गया है।
विज्ञापन

3 of 5
remo dsouza - फोटो : social media
लिजेल डिसूजा ने अपना वजन काफी कम कर लिया। उन्होंने अपना वजन महज 6 महीने में कम किया है। इसकी तारीफ करते हुए रेमो डिसूजा ने कैप्शन में लिखा कि 'तुमने जिस तरह की मेहनत दिखाई उस पर गर्व है। लिजेल तुमने साबित किया है कि इम्पॉसिबल का मतलब है कि आई एम पॉसिबल है। हमेशा प्रेरित करती रहो और मुझसे प्यार करती रहो।' 

4 of 5
remo dsouza - फोटो : social media
रेमो डिसूजा और लिजेल डिसूजा पिछले 19 सालों से एक साथ हैं। एक शो के दौरान रेमो ने पत्नी के बारे में कहा था कि 'जब हमारी शादी हुई उस वक्त हम बहुत युवा थे। मैं इंडस्ट्री में जमने की कोशिश रहा था। हम दोनों ने कड़ा संघर्ष किया। लिजेल का विश्वास मुझे हमेशा प्रेरित किया। वो एक सुपरवुमेन की तरह है जो घर, बच्चे और ऑफिस सब संभालती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
remo - फोटो : social media
रेमो डिसूजा के डायरेक्शन में बन रही फिल्म स्ट्रीट डांसर में वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, प्रभुदेवा, नोरा फतेही और अपारशक्ति खुराना मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 24 जनवरी 2020 को सिनेमाघरों में आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें