सलमान खान
सलमान की फिल्म 'भारत' का सेट इन दिनों मुंबई की फिल्मसिटी में लगा हुआ है। यहीं रेमो डिसूजा की अपकमिंग फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' का भी सेट लगा हुआ है। रिपोर्ट्स की मानें तो रेमो डिसूजा शूटिंग से वक्त निकालकर 'भारत' के सेट पर गए थे, लेकिन इस दौरान सलमान शूटिंग में काफी व्यस्त थे इसी वजह से रेमो की सलमान से मुलाकात नहीं हो पाई। हालांकि सलमान ने रेमो को रात को घर आने का न्योता दिया।