हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री साधना 60 के दशक में टॉप की अभिनेत्री थीं। साधना का पूरा नाम साधना शिवदासानी था। आज साधना की जयंती है। उन्होंने 'आरजू', 'मेरे मेहबूब', 'लव इन शिमला', 'मेरा साया', 'आप आए बहार आई', 'वो कौन थी', 'राजकुमार', 'असली नकली', 'हम दोनों' जैसी कई मशहूर हिंदी फिल्मों में काम किया था। आलम ये था कि उस वक्त उनकी बराबरी करने के लिए कोई एक्ट्रेस नहीं थी। 60 के दशक का दौर जैसे साधना ने अपने नाम ही किया हुआ था। उस वक्त साधना का हर स्टाइल एक ट्रेंड बन जाता था। चाहे बात उनके हेयर स्टाइल की हो या उनके कपड़ों की।