फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sadhana Shivdasani: 60 के दशक की वो अभिनेत्री जिसकी हर अदा पर फिदा थे फैंस, हेयर स्टाइल से लेकर कपड़े तक हुए कॉपी, देखें तस्वीरें

Wed, 02 Sep 2020 08:43 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
साधना - फोटो : twitter- @BombayBasanti
हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री साधना 60 के दशक में टॉप की अभिनेत्री थीं। साधना का पूरा नाम साधना शिवदासानी था। आज साधना की जयंती है। उन्होंने 'आरजू', 'मेरे मेहबूब', 'लव इन शिमला', 'मेरा साया', 'आप आए बहार आई', 'वो कौन थी', 'राजकुमार', 'असली नकली', 'हम दोनों' जैसी कई मशहूर हिंदी फिल्मों में काम किया था। आलम ये था कि उस वक्त उनकी बराबरी करने के लिए कोई एक्ट्रेस नहीं थी। 60 के दशक का दौर जैसे साधना ने अपने नाम ही किया हुआ था। उस वक्त साधना का हर स्टाइल एक ट्रेंड बन जाता था। चाहे बात उनके हेयर स्टाइल की हो या उनके कपड़ों की।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
साधना - फोटो : twitter- @BombayBasanti
साधना को शोहरत मशहूर प्रोड्यूसर सशाधर मुखर्जी की फिल्म 'लव इन शिमला' से मिली थी। ये फिल्म करने के बाद साधना रातों रात स्टार बन गई थीं। फैंस उनके हेयरस्टाइल से लेकर उनके कपड़ों को भी कॉपी करने लगे थे। लेकिन जिस फिल्म ने साधना को इतना मशहूर किया और उनका स्टाइल चर्चा में रहा, उसके पीछे प्रोड्यूसर सशाधर मुखर्जी का हाथ था।
विज्ञापन

3 of 5
साधना - फोटो : twitter- @BombayBasanti
प्रोड्यूसर सशाधर मुखर्जी अपने बेटे जॉय मुखर्जी को हिंदी सिनेमा में बतौर अभिनेता लॉन्च करना चाहते थे। इसलिए सशाधर एक नए चेहरे की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान साधना ने सिंधी फिल्म 'अबाना' की थी और उनकी फोटो एक मैगजीन में छपी थी। सशाधर मुखर्जी ने मैगजीन की वो फोटो देखी और साधना को अपनी फिल्म 'लव इन शिमला' के लिए कास्ट कर लिया गया।

4 of 5
साधना - फोटो : twitter- @BombayBasanti
फिल्म के डायरेक्टर आर.के. नैय्यर ने इस फिल्म में साधना का ऐसा लुक चाहते थे जो पहले हिंदी सिनेमा में कभी न देखा गया हो और इसीलिए उन्होंने इसे लेकर काफी एक्सपेरीमेंट किए थे। उसी दौरान हॉलीवुड की मशहूर अदाकारा औड्रे हेपबर्न की फिल्म रिलीज हुई थी। फिल्म में औड्रे का हेयर स्टाइल आर.के. नैय्यर को बहुत पसंद आया और फिर नैय्यर ने नई नवेली साधना को इसी हेयर कट के साथ सिनेमा स्क्रीन पर उतारा। उनका आइडिया काम कर गया और ये हेयर स्टाइल साधना कट के नाम से लोकप्रिय हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
साधना - फोटो : twitter- @BombayBasanti
हालांकि बाद में साधना का ये हेयरस्टाइल उनके लिए मुसीबत भी बना। बिमल रॉय की फिल्म में काम करने के लिए साधना को अपने बालों में क्लिप लगाना पड़ा ताकि वह गांव की सुंदर सुशील लड़की दिख सकें। वो बेहद खूबसूरत थीं। उन्हें हेयर स्टाइलिंग की इतनी समझ थी की अपने को एक्टर्स को नया हेयर स्टाइल तक दिया करती थीं। साधना का 2015 में 74 साल की उम्र में निधन हो गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें