फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए कितनी बड़ी हो गई है 'कल हो ना हो' की 'जिया', 17 साल में बदल गया है पूरा लुक

Mon, 14 Dec 2020 11:18 AM IST
Tanuja Yadav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान और झनक शुक्ला - फोटो : Instagram - jhanakshukla
क्या आपको शाहरुख खान की फिल्म कल हो ना हो की जिया याद है? छोटी सी, भोली सी, मासूमियत जैसे उसके चेहरे से टपकती थी, क्या आपने जिया की लेटेस्ट फोटो देखी कि अब वो कितनी बड़ी हो चुकी है। दरअसल, जिया का नाम झनक शुक्ला है और वो मशहूर अभिनेत्री सुप्रिया शुक्ला की बेटी है। सुप्रिया शुक्ला को विद्या बालन की परिणीता और कुमकुम भाग्य के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन

2 of 5
झनक शुक्ला - फोटो : Instagram - jhanakshukla
झलक ने कल हो ना हो फिल्म में प्रीति जिंटा की छोटी बहन का किरदार निभाया था। यह फिल्म 2003 में रिलीज हुई थी। इसके अलावा झनक एक टीवी के पॉपुलर शो करिश्मा का करिश्मा के लिए काफी चर्चित हैं। इस शो को काफी प्यार किया गया था और उस समय इसकी लोकप्रियता भी अच्छी थी।
 
विज्ञापन

3 of 5
Jhanak Shukla - फोटो : file photo
हाल ही में झनक शुक्ला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ मौजूदा समय की तो कुछ पुराने समय की फोटो शेयर की। इस समय झनक शुक्ला कुछ प्रोजेक्ट्स के साथ व्यस्त हैं। पहले की ही तरह झनक अब भी बहुत खुबसूरत लगती हैं। यहां आप झनक की कुछ नई और पुरानी तस्वीरें देख सकते हैं...
 
 

4 of 5
jhanak shukla - फोटो : jhanakshukla/Instagram
झनक ने अपने इंस्टाग्राम से कुछ पुरानी फोटो भी साझा की हैं, इसमें कल हो ना हो और करिश्मा का करिश्मा की तस्वीरें भी शामिल हैं। झनक एक चाइल्ड आर्टिस्ट रही हैं और उन्होंने बचपन से ही फिल्म और टेलीविजन में काम करना शुरू कर दिया था। यहां आप झनक की पुरानी फोटो देख सकते हैं...

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
jhanak shukla
इंस्टाग्राम पर उनके हजारों चाहने वाले हैं। फिल्म 'कल हो ना हो' के 15 साल पूरे होने पर झनक ने शूटिंग के समय की कुछ तस्वीरें शेयर की थी । बता दें कि झनक डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर हरिल शुक्ला और एक्ट्रेस सुप्रिया शुक्ला की बेटी हैं। अब वह अपनी पढ़ाई पर फोकस कर रही हैं। इंस्टाग्राम पर वो अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। झनक की अपने दोस्तों के साथ घूमते-फिरते बहुत सारी तस्वीरें हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें