अभिनेत्री मंदाकिनी के पोस्ट का स्क्रीनशॉट
- फोटो : Instagram
एक्ट्रेस मंदाकिनी और राजीव कपूर ने फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' में साथ काम किया था। राजीन कपूर को इस फिल्म से पहचान मिली थी और इसे उनके पिता राज कपूर ने बनाया था। अब राजीव कपूर के निधन के बाद अभिनेत्री मंदाकिनी ने एक भावुक करने वाला मैसेज अपने इंस्टाग्राम पर लिखा है। मंदाकिनी ने सोशल मीडिया पर राजीव कपूर के साथ दो तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें उन्होंने लिखा, 'उनकी आत्मा को शांति मिले। मैं हमेशा हमारी खूबसूरत यादों को एक साथ याद रखूंगीं। ये यादें मेरे लिए हमेशा अनमोल रहेंगीं, मैं हमेशा इन्हें संभाल कर रखूंगी।'