क्या आपको अमिताभ बच्चन की हीरोइन 'चुम्मा-चुम्मा' गर्ल किमी काटकर याद हैं। अपने बोल्ड अंदाज के लिए मशहूर किमी काटकर कई अर्से से बॉलीवुड से गायब हैं। हाल ही में उनकी एक फोटो सामने आई हैं।
विज्ञापन
2 of 7
किमी काटकर
अब उनकी जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं उन्हें देख आप दंग रह जाएंगे। अपनी दिलकश अदाओं और एक्टिंग के जरिए लोगों के दिलों पर राज करने वाली किमी काटकर की रंगत और सूरत अब पूरी तरह बदल चुकी है।
विज्ञापन
3 of 7
किमी काटकर
किमी काटकर की ये तस्वीरें पूनम ढिल्लन के साथ हैं। एक ओर जहां पूनम का ग्रेस बरकरार है वहीं किमी को पहचानना मुश्किल हो रहा है।
4 of 7
किमी काटकर
पूनम ढिल्लन ने ये फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। ये किसी फंक्शन की फोटो लग रही है। जहां किमी का मराठी लुक दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
5 of 7
kimi katkar
पूनम और किमी कई फिल्मों में एक साथ काम कर चुकी हैं। सालों बाद फिर से दोनों को एक साथ देखा गया। पिछली बार किमी अनु मल्होत्रा के आर्ट शो में दिखाई दी थीं।
विज्ञापन
6 of 7
kimi katkar
इस शो की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। किमी फिलहाल पुणे में रह रही हैं। किमी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1985 में आई फिल्म 'पत्थर दिल' से की थी जिसमें वो एक सपोर्टिंग रोल में नजर आईं।
दूसरी फिल्म 'एडवेंचर्स ऑफ टार्जन' से किमी काटकर ने बड़ा धमाका किया जिसमें उन्होंने जमकर बोल्ड सीन दिए। सफलता से ज्यादा इस फिल्म की चर्चा हॉट और बोल्ड सीन को लेकर हुई और इससे किमी को भी खूब लाइमलाइट मिली।