ऐश्वर्या राय, आराध्या बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
शविवार और रविवार का दिन बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लिए चौंकाने वाला रहा। शनिवार को अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन ने बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। जिसके बाद पूरे बच्चन परिवार का कोविड-19 का टेस्ट हुआ, जिसमें अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गईं। अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने भी ऐश्वर्या राय और उनके परिवार के जल्द ठीक होने की कामना की है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या से जुड़ी एक खबर साझा की।
ऐश्वर्या राय सहित बच्चन परिवार की सलामती के लिए विवेक ओबेरॉय ने मांगी दुआ, कही ये बात