'पिंटू की पप्पी' का म्यूजिक लॉन्च इवेंट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'पिंटू की पप्पी' के म्यूजिक लॉन्च इवेंट में अजय देवगन, रेखा, हिमेश रेशमिया और उदित नारायण जैसे दिग्गज सितारे नजर आए, लेकिन इनका आना भी किसी कैमियो रोल की तरह था—आए, चमके और निकल गए। इवेंट की शुरुआत फिल्म के हीरो सुशांत थमके की डांस परफॉर्मेंस से हुई, जिसके बाद अजय देवगन स्टेज पर आए, नए कलाकारों को बधाई दी और बोले, "अक्सर बातें उन्हीं के बारे में बनाई जाती हैं, जिन्हें उन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता, और जिनके पास इन बातों के लिए समय भी नहीं होता।"