लंबे समय से रेखा किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं लेकिन अक्सर वो किसी ना किसी इवेंट में नजर आ जाती हैं । रेखा आज भी अकेले अपने घर में रहती हैं लेकिन उनका बहुत बड़ा परिवार है । हम आपको रेखा के भाई-बहनों के बारे में बताते हैं । जो अपने-अपने क्षेत्र में बहुत मशहूर हैं ।
विज्ञापन
2 of 7
रेखा
- फोटो : Social Media
रेखा की बहनों के नाम जया श्रीधर, रेवती स्वामीनाथन, कमला सेलवराज, राधा उस्मान सैयद, नारायणी गणेशन और विजया चामुंडेश्वरी हैं। बता दें कि रेखा के पिता जेमिनी गणेशन तमिल फिल्मों के स्टार रहे हैं । उनकी पहली पत्नी अलामेलु से चार बेटिया हैं।
विज्ञापन
3 of 7
रेखा
दूसरी पत्नी पुष्पावली से दो बेटियां रेखा और राधा हैं। इसके बाद तीसरी पत्नी सावित्री से एक बेटी विजया चामुंडेश्वरी और एक बेटा सतीश कुमार है । बेशक पिता जेमिनी गणेशन के साथ रेखा के अच्छे संबंध नहीं रहे, लेकिन इन बहनों में जबरदस्त बॉन्डिंग और प्यार है।
4 of 7
रेखा
सभी एक-दूसरे पर जान छिड़कती हैं। घर में एक्टिंग के माहौल का रेखा पर काफी असर पड़ा । मां और घर की जिम्मेदारी उठाने की वजह से रेखा छोटी सी उम्र से ही एक्टिंग की दुनिया में उतर गईं ।
विज्ञापन
5 of 7
रेखा
परिवार को संभालने वाला कोई नहीं था ऐसे में रेखा को ही खुद का और अपनी मां का सहारा बनना पड़ा। लेकिन उनकी बहनें भी पीछे नहीं हैं। सभी एक से बढ़कर एक अलग-अलग क्षेत्र में खूब नाम कमा रही हैं। ग्लैमर की दुनिया में ना सही लेकिन सभी अपने-अपने फील्ड की रानियां हैं।
विज्ञापन
6 of 7
रेखा
रेखा की सबसे बड़ी बहन डॉ रेवती स्वामीनाथन जो यूएस में जानी-मानी डॉक्टर हैं। वहीं उनकी दूसरी बहन कमला सेल्वराज भी मशहूर डॉक्टर हैं और चेन्नई में एक अस्पताल चला रही हैं। वहीं रेखा की तीसरी बहन नारायणी गणेश एक जर्नलिस्ट रही हैं और एक लीडिंग अखबार में काम करती हैं।
जबकि रेखा की खुद की बहन यानी राधा साउथ फिल्मों में काम कर चुकी हैं, लेकिन शादी के बाद फिल्में छोड़ वो भी यूएस में बस गईं। बता दें कि जेमिनी गणेशन का रेखा और उनकी मां से अच्छा संबंध नहीं रहा। लेकिन इससे रेखा और उनके बाकी भाई-बहनों के प्यार में कोई फर्क नहीं आया।