फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेखा सहित इन चार सितारों ने फिल्मों में दुष्कर्मियों को सिखाया सबक, सलमान ने तो कर डाला था एनकाउंटर

Fri, 06 Dec 2019 07:03 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Ranveer, Rekha and Salman - फोटो : file photo
हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक से हैवानियत करने वाले सभी आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो गए हैं। पुलिस इन आरोपियों को क्राइम सीन रिक्रिएट करने के लिए उस स्थान पर ले गई थी जहां पर इन्होंने इस अपराध को अंजाम दिया था। इस एनकाउंटर के बाद जहां एक ओर सभी लोग पुलिस की तारीफों के पुल बांध रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर एनकाउंटर पर सवाल भी उठने लगे हैं। खास बात है कि असल जिंदगी में होने वाली इन घटनाओं को कई बार बड़े पर्दे पर भी उतारा गया है। फिल्मों में दुष्कर्म दिखाया गया और पीड़िता को पुलिस ने इंसाफ दिलाया। जानिए ऐसी फिल्मों के बारे में जिसे दुष्कर्म पीड़िता को पुलिस ने इंसाफ दिलाया।
विज्ञापन

2 of 6
Phool Bane Angaray - फोटो : file photo
फूल बने अंगारे 
1991 में रिलीज फिल्म 'फूल बने अंगारे' में दुष्कर्म और पुलिस के इंसाफ को दिखाया गया है। इस फिल्म में रजनीकांत और रेखा मुुख्य किरदार में थे। इसमें रजनीकांत ने इंस्पेक्टर का रोल निभाया था। फिल्म में दिखाया गया है कि पति के सामने ही पत्नी (रेखा) के साथ दुष्कर्म होता है,जिसके बाद पति (रजनीकांत) की हत्या कर दी जाती है। अपने साथ हुए दुष्कर्म और पति की हत्या का बदला रेखा खुद लेती हैं। फिल्म में रेखा एसपी बन जाती हैं और खुद अपने अपराधियों को सजा देती हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
Garv: Pride and Honour - फोटो : file photo
गर्व: प्राइड एंड ऑनर 
साल 2004 में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'गर्व: प्राइड एंड ऑनर' में भी दुष्कर्म और पुलिस का इंसाफ दिखाया गया है। फिल्म में सलमान ने एसीपी अर्जुन रणावत का किरदार निभाया था। फिल्म में सलमान की बहन के साथ दुष्कर्म दिखाया गया है। अपनी बहन के साथ हुए इस अपराध की सजा खुद सलमान फिल्म में लेते हैं। वह सभी अपराधियों को एनकाउंटर में ढेर कर देते हैं।

4 of 6
Article 15 - फोटो : social media
आर्टिकल 15 
इस फिल्म में आयुष्मान खुराना पुलिस अफसर की भूमिका में थे। फिल्म में दिखाया गया है कि दो दलित लड़कियों के साथ दुष्कर्म करके लाश को पेड़ से लटका दिया जाता है। आयुष्मान इस केस की छानबीन करते हैं और अपराधियों को सजा दिलवाते हैं। ये फिल्म इस साल जून में रिलीज हुई थी। फिल्म को लेकर भी कुछ वक्त तक बवाल देखने को मिला था।
विज्ञापन

5 of 6
simmba - फोटो : instagram
सिंबा 
रणवीर सिंह की फिल्म 'सिंबा' बीते साल दिसंबर में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणवीर ने इंस्पेक्टर संग्राम भालेराव का किरदार निभाया था। फिल्म में दिखाया गया है कि एक लड़की मेडिकल की पढ़ाई करने के साथ-साथ गरीब बच्चों को भी पढ़ाती है। रणवीर उस लड़की को अपनी बहन मानते हैं। इस लड़की के साथ दुष्कर्म हो जाता है जिसकी इंसाफ की लड़ाई रणवीर सिंह लड़ते हैं। फिल्म में रणवीर अपराधियों का एनकाउंटर प्लान करते हैं और मौत के घाट उतार देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Temper - फोटो : file photo
टेंपर 
यह फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी। इस तेलुगू फिल्म का हिंदी रीमेक ही 'सिंबा' है। इस फिल्म में एन टी रामा जूनियर ने पुलिस अफसर का किरदार निभाया था। फिल्म में एनटीआर जूनियर बलात्कार करने वाले आरोपियों को सबक सिखाते हैं।

फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड के साथ दिन दहाड़े सड़क पर हुआ कुछ ऐसा, लगने लगा डर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें