फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साउथ के सुपरस्टार ने रेखा की मां को दिया था धोखा, शादी से पहले ही पैदा हुई थीं रेखा

Wed, 11 Oct 2017 09:15 AM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 6
रेखा
अपनी खूबसूरती से फैंस का दिल चुराने वाली रेखा आज अपना 63वां जन्मदिन मना रही हैं। रेखा की जिंदगी में एक समय ऐसा भी था जब उन्हें उनके सांवले रंग के लिए ताने सुनाए जाते थ। आज ऐसा समय है जब वो 63 की उम्र में भी जवां लगती हैं।
विज्ञापन

2 of 6
रेखा
अगर एक बार रेखा किसी इवेंट में पहुंच जाएं तो सारे कैमरे उनकी तरफ मुड़ जाते हैं। करीना-कटरीना जैसी हीरोइनों का चार्म रेखा के आगे फीका पड़ जाता है। रेखा ने अपने करियर में जितनी सफलता हासिल की उतनी ही वो कॉन्ट्रोवर्सी में भी रहीं।

पढ़ें- Bigg Boss 11: सपना चौधरी ने घर में किया पहले प्यार का खुलासा, अब क्यों मोहब्बत से डरती हैं?
विज्ञापन

3 of 6
पुष्पावली
रेखा अपने जन्‍म के साथ ही विवादों में आ गई थीं। क्योंकि रेखा की मां पुष्पावली बिन ब्याही मां बन गई थीं। पुष्पावली साउथ की फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस हुआ करती थीं। वहीं रेखा के पिता जेमिनी गणेसन साउथ के सुपरस्टार थे।

पढ़ें- VIDEO: बर्थडे से पहले KBC के सेट पर बिग बी को मिला ऐसा सरप्राइज, देखकर रोक नहीं पाए आंसू

4 of 6
रेखा
जेमिनी के और भी कई महिलाओं के साथ संबंध थे। जेमिनी ने कभी पुष्पावली से शादी नहीं की। रेखा के जन्म के बाद पुष्पावली और जेमिनी के दो और बच्चे हुए। इस बात का जिक्र रेखा की ऑटोबायोग्राफी 'रेखा द अनटोल्ड स्टोरी' में किया गया है। 
विज्ञापन

5 of 6
रेखा
जेमिनी पहले से ही शादीशुदा थे इसलिए उन्होंने अपनी पहली बीवी को कभी नहीं छोड़ा। मां बनने के बाद पुष्पावली का करियर भी खत्म हो गया। रेखा अपने पिता जेमिनी से बहुत नफरत करती थीं। यहां तक कि जब उनके पिता का निधन हुआ था तो वो उनके आखिरी दर्शन के लिए भी नहीं गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पुष्पावली
अपने परिवार को सपोर्ट करने के लिए रेखा ने 13 साल की उम्र में पढ़ाई छोड़ दी थी। रेखा ने सिमि ग्रेवाल के चैट शो में खुद कहा था कि मां पुष्पावली ने उन्हें पढ़ाई छोड़ने के लिए फोर्स किया था। वो चाहती थीं कि रेखा एक्टिंग कर अपने परिवार को फाइनेंशियली सपोर्ट करें। इसलिए उन्होंने 14 साल की उम्र अपनी पहली फिल्म की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें