फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: 5 सौतेली और एक सगी बहन पर जान छिड़कती हैं रेखा, सभी अपने-अपने फील्ड की हैं रानियां

Thu, 24 May 2018 03:31 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
रेखा की बहनें
लंबे समय से रेखा किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं लेकिन अक्सर वो किसी ना किसी इवेंट में नजर आ जाती हैं । पिछले दिनों उन्हें सोनम कपूर की रिसेप्शन पार्टी में देखा गया था । जहां उन्होंने रणवीर सिंह के साथ डांस भी किया था ।
विज्ञापन

2 of 7
रेखा
हाल ही में रेखा की एक बेहतरीन तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है । इसमें साउथ एक्ट्रेस जेमिनी गणेशन की सातों बेटियां एक साथ दिख रही हैं । बता दें कि रेखा जेमिनी की ही बेटी हैं । तस्वीर में रेखा कांजीवरम साड़ी में दिख रही हैं ।
विज्ञापन

3 of 7
रेखा
फोटो में रेखा की बहन जया श्रीधर, रेवती स्वामीनाथन, कमला सेलवराज, राधा उस्मान सैयद, नारायणी गणेशन और विजया चामुंडेश्वरी दिख रही हैं । यह फोटो साल 2016 में एक हॉस्पिटल के इनॉगरेशन के दौरान की है ।

4 of 7
रेखा की बहनें
बता दें कि जेमिनी गणेशन की पहली पत्नी अलामेलु से चार बेटिया हैं । दूसरी पत्नी से पुष्पावली से दो बेटियां रेखा और राधा थीं । इसके बाद तीसरी पत्नी सावित्री से एक बेटी विजया चामुंडेश्वरी और एक बेटा सतीश कुमार है ।
विज्ञापन

5 of 7
रेखा की बहनें
बेशक पिता जेमिनी गणेशन के साथ रेखा के अच्छे संबंध नहीं रहे, लेकिन इन सातों बहनों में जबरदस्त बॉन्डिंग और प्यार है। सभी एक- दूसरे पर खूब जान छिड़कती हैं। घर में एक्टिंग के माहौल का रेखा पर काफी असर पड़ा ।
विज्ञापन

6 of 7
रेखा की बहनें
मां और घर की जिम्मेदारी उठाने की वजह से रेखा को छोटी सी उम्र से ही एक्टिंग की दुनिया में उतर गईं । परिवार को संभालने वाला कोई नहीं था ऐसे में रेखा को ही खुद का और अपनी मां का सहारा बनना पड़ा। लेकिन उनकी बहनें भी कुछ पीछे नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रेखा की बहनें
सभी एक से बढ़कर एक फील्ड में खूब नाम कमा रही हैं। ग्लैमर की दुनिया में ना सही लेकिन अपने-अपने फील्ड की रानियां हैं। जेमिनी गणेशन के रेखा और उनकी मां से अच्छे संबंध नहीं रहे। जेमिनी ने रेखा की मां से शादी भी नहीं की लेकिन इससे रेखा और उनके बाकी भाई-बहनों के प्यार में कोई फर्क नहीं आया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें