फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 की उम्र में रेखा को 25 साल बड़े एक्टर के साथ करना पड़ा था किस सीन, रातों-रात मचा था तहलका

Thu, 10 Oct 2019 11:44 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रेखा - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म इंडस्ट्री में रेखा एक ऐसी एक्ट्रेस के रूप में उभरीं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से पूरी दुनिया को अपना दीवाना बना दिया था। फिल्मों के अलावा रेखा का नाता विवादों से भी खूब रहा। रेखा अपनी पहली फिल्म से ही सुर्खियों में आ गई थीं।

विज्ञापन

2 of 6
रेखा - फोटो : सोशल मीडिया
रेखा की पहली फिल्म 'अंजाना सफर' थी। जिसकी शूटिंग 1969 में हुई थी। लेकिन किसी वजह से ये फिल्म 10 साल बाद 'दो शिकारी' के नाम से रिलीज हुई थी। इस फिल्म के एक सीन ने रेखा को रातों-रात चर्चित कर दिया था। 
विज्ञापन

3 of 6
rekha
इस किस सीन का जिक्र रेखा के जीवन पर लिखी गई किताब 'रेखा द अनटोल्ड स्टोरी' में भी किया गया है। इस सीन में एक्टर विश्वजीत को रेखा को किस करना था । उस समय रेखा की उम्र सिर्फ 15 साल थी। मजूबरी में रेखा ने इस छोटी सी उम्र में अपने से 25 साल बड़े हीरो को किस कर तहलका मचा दिया था। 

4 of 6
rekha
फिल्म के इस सीन पर सेंसर बोर्ड ने कैंची चलाने की कोशिश की। ये मामला कोर्ट तक पहुंच गया और कोर्ट ने खोसला कमिटी बनाई। कमिटी ने जांच के बाद कहा था, 'किस सीन दो लोगों का पर्सनल मामला है। अगर उन दोनों को इसमें कोई आपत्ति नहीं है तो किसी तीसरे को भी नहीं होनी चाहिए।'
विज्ञापन

5 of 6
rekha
ये मामला इतना बढ़ गया था कि अमेरिका की 'लाइफ मैग्जीन' में इस पर कवर स्टोरी छपी थी। स्टोरी का टाइटल था- 'द किसिंग क्रायसिस ऑफ इंडिया'। इस मैगजीन को फोटो चाहिए थी इसलिए दोबारा रेखा और विश्वजीत को बुलाकर ये किस सीन शूट करवाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rekha birthday special
रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में रेखा को बिना बताए शूट किया गया था। विश्वजीत 5 मिनट तक रेखा को किस करते रहे और कोई कुछ नहीं बोला था। यहां तक कि डायरेक्टर राजा नवाठे ने भी कट नहीं बोला और सीन चलता रहा।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें