सदाबहार एक्ट्रेस रेखा का जन्म 10 अक्टूबर, 1954 को चेन्नई में हुआ था। रेखा एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिनकी लाइफ कन्ट्रोवर्शियल रही है। रेखा ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत 1970 में आयी फिल्म ‘सावन भादों’ से की थी। जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी। हालांकि रेखा को अपने फिल्मी करियर के दौरान काफी संघर्ष भी करना पड़ा। रेखा जैसी सफल हीरोइन ने भी कुछ ऐसे बोल्ड किरदार निभाएं हैं जो शायद कोई और न निभा पाता। देखिए, कौन से थे ये रोल।