फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी रियलिटी शोज पर भड़कीं ये सिंगर, बोलीं- 'बच्चों की मासूमियत को खत्म किया जा रहा'

Tue, 03 Sep 2019 12:25 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rekha bhardwaj - फोटो : social media
टीवी की दुनिया में रियलिटी शोज को लेकर दर्शकों के बीच काफी क्रेज होता है हालांकि इन रियलिटी शो पर कई बार सवाल भी खड़े होते रहे हैं। खासकर बच्चों के रियलिटी शो को लेकर कई सितारों ने समय-समय पर सवाल उठाए हैं। अब एक मशहूर सिंगर ने सिंगिंग रियलिटी शोज पर भड़ास निकाली है।
विज्ञापन

2 of 5
rekha bhardwaj - फोटो : social media
सिंगर रेखा भारद्वाज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर अपनी बात कही है। उनका मानना है कि इस तरह शो में बच्चों की मासूमियत को खत्म किया जा रहा है और ये दुखद है। रेखा ने ट्विटर पर लिखा कि 'मुझे समझ नहीं आता कि म्यूजिक रियलिटी शोज में ढेर सारा ड्रामा क्यों होता है?'
विज्ञापन

3 of 5
rekha bhardwaj - फोटो : social media
रेखा ने आगे लिखा कि 'मुझे यह देखकर दुख होता है कि बच्चों को संगीत की शिक्षा देने के बजाय इस पर जोर दिया जाता है कि वो कॉम्पिटिशन करें, वोट मांगें और ग्लैमरस दिखें। गुरु शिष्य परंपरा के नाम पर हम उनकी मासूमियत को खत्म कर रहे हैं।'

4 of 5
रेखा भारद्वाज - फोटो : सोशल मीडिया
रेखा लिखती हैं कि 'आज मुझे बहुत दुख हो रहा है और मैं प्रार्थना करती हूं कि खुदा ना करे मैं कभी इस तरह के शो का हिस्सा बनूं जहां संगीत के नाम पर बस शोर है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rekha bhardwaj - फोटो : amar ujala
रेखा भारद्वाज के इस पोस्ट पर यूजर्स ने उनसे सहमति जताई। एक ने लिखा- 'बच्चों की फिक्र कौन करता है? यह सब बिजनेस है जो टीआरपी के लिए चल रहा है। दुखद स्टोरी दिखाई जाती है और पेरेंट्स रो रहे होते हैं। एंकर्स, जज.. सभी फेक हैं।' एक यूजर ने लिखा कि 'इंडस्ट्री में कोई तो है जो ऐसा कह रहा है।' बता दें कि इससे पहले 'पिंक' के डायरेक्टर शूजित सरकार ने भी बच्चों के रियलिटी शोज पर चिंता व्यक्त की थी और इस तरह के शोज को प्रतिबंधित करने की मांग की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें