फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बुखार में रेखा ने रिकॉर्ड कराया गाना

Mon, 11 Apr 2016 04:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
रेखा भारद्वाज
नमक इश्क का और ससुराल गेंदा फूल से लेकर टीवी पर ब्रेकिंग न्यूज हाय रे मेरा घाघरा जैसे चर्चित गीत गाने वाली रेखा भारद्वाज ने अब निर्देशक संजय शर्मा की इरॉटिक थ्रिलर इश्क जुनून-द हीट इज ऑन का टाइटल ट्रेक रे नसीबा मुझसे क्या रंजिश तेरी... रिकॉर्ड कराया है।
विज्ञापन

तेज बुखार में रेखा ने रिकॉर्ड कराया गाना

2 of 4
रेखा भारद्वाज
इन दिनों सैफ अली खान-शाहिद कपूर-कंगना रनौत वाली अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म के काम में व्यस्त रेखा ने पिछले दिनों यह गाना तपते बुखार में गाया।  सूत्रों के अनुसार रेखा अरुणाचल प्रदेश में फिल्म की शूटिंग से जुड़ी थीं मगर यह गाना इतना पसंद आया कि उन्होंने तय तारीख को मुंबई लौट कर तेज बुखार में इसकी रिकॉर्डिंग कराई। युवा कंपोजर संजीव दर्शन ने इसे कंपोज किया है और संजीव चतुर्वेदी ने लिखा है।
विज्ञापन

तेज बुखार में रेखा ने रिकॉर्ड कराया गाना

3 of 4
रेखा भारद्वाज
इस गीत में रेखा को क्या खास लगा कि उन्होंने बुखार में भी इसे गाया? वह कहती हैं, ‘मुझे जीवन में विविधता और असाधारण बातें पसंद हैं। यह गीत एक मध्यमवर्गीय लड़की के जीवन के उतार-चढ़ाव की कहानी कहता है।’
विज्ञापन

तेज बुखार में रेखा ने रिकॉर्ड कराया गाना

4 of 4
रेखा भारद्वाज
रेखा भारद्वाज को पूरा यकीन है कि यह गाना उनके हिट गीतों में जुड़ेगा। निर्माता अनुज शर्मा और विनय गुप्ता की इस फिल्म में राजवीर सिंह, दिव्या सिंह और अक्षय रंगशाही मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें