पुलवामा हमले के बाद पूरे देश गुस्से में हैं। लोग अलग-अलग तरह से इस घटना का विरोध कर रहे हैं। इस मामले पर बॉलीवुड भी एक साथ आ गया है। कई एक्टर्स ने शहीदों के परिवारों की मदद के लिए मुहिम छेड़ रखी ही। अक्षय कुमार, सलमान खान और अमिताभ बच्चन जैसे कई बड़े सुपर स्टार मदद के लिए आगे आए हैं। जावेद अख्तर और शबाना आजमी अपना पाकिस्तान दौरा रद्द कर चुके हैं। टीसीरीज ने भी पाक सिंगर आतिफ असलम का गाना अनिस्ट कर दिया है। और अब सिंगर रेखा भारद्वाज और हर्षदीप कौर ने पाकिस्तान को दो टूक जवाब देते हुए वहां जाने से मना कर दिया है।