फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोंगल वीक में साउथ के 2 स्टार्स आमने-सामने, एक ओर रजनीकांत की पेट्टा तो दूसरी तरफ अजित की 'विश्वासम'

Fri, 11 Jan 2019 07:43 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ajith, rajnikanth
पोंगल वीक में दो सुपरस्टार की फिल्में रिलीज हुई हैं। पहली रजनीकांत की 'पेट्टा' और दूसरी अजित की 'विश्वासम'। दोनों ही सुपरस्टार्स का एक दूसरे से तगड़ा मुकाबला होने वाला है। हालांकि पहले दिन के कलेक्शन के बाद ही साफ हो पाएगा कि किस फिल्म ने ओपनिंग डे पर बाजी मारी है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Viswasam
सबसे पहले बात करते हैं अजित कुमार की फिल्म 'विश्वासम' की। सोशल मीडिया पर अजित कुमार का जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। फिल्म रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग को लेकर चर्चा में रही। 'विश्वासम' में अजित कुमार के साथ लीड रोल में साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस नयनतारा हैं। अजित कुमार को थाला (Thala) के नाम से भी पहचाना जाता है जो कि ट्विटर पर फिल्म रिलीज होने के बाद से ही ट्रेंडिंग में बना हुआ है। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म को पहले दिन अच्छा कलेक्शन मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 6
petta
अब बात करते हैं रजनीकांत स्टारर फिल्म पेट्टा की। पेट्टा रजनीकांत की उन फिल्मों में गिनी जा सकती है जिसे लेकर काफी कम बज दिखाई दे रहा। बात अगर कमाई की जाए तो रजनीकांत की फिल्में उनके नाम से ही अच्छा खासा कलेक्शन जुटाने में कामयाब रहती हैं। इस फिल्म को 5 में से 3 स्टार्स दिए हैं।

4 of 6
petta
पेट्टा को तीन भाषाओं (तमिल, तेलुगू और हिंदी) में रिलीज किया गया है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, तृषा, बॉबी सिम्हा, विजय सेतुपथी, सिमरन बग्गा लीड रोल में हैं। रजनीकांत की इस फिल्म को फेस्टिव वीक का फायदा मिलने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है। पेट्टा एक गैंगस्टर ड्रामा मूवी है। फिल्म को कार्तिक सुब्बाराज ने डायरेक्ट किया है।
विज्ञापन

5 of 6
ajith, rajnikanth
रजनीकांत की पेट्टा की बॉक्स ऑफिस पर सीधी टक्कर अजित कुमार की फिल्म ‘विश्वासम’ से हुई है ऐसे में फैंस को ये तय करना पड़ेगा कि वो किसकी फिल्म देखना चाहते हैं। कलेक्शन सामने आने के बाद ही ये बात साफ हो पाएगी कि बॉक्स ऑफिस पर इस बार किस सुपरस्टार ने अपना कब्जा जमाया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Viswasam
जहां एक तरफ पेट्टा में रजनीकांत हॉस्टल वॉर्डन ‘काली’ के रोल में हैं। रजनी के फैन्स एक बार फिर अपने थलैवर को उसी रूप में देखेंगे जिसके लिए वह फेमस हैं। इसमें एक्शन, रोमांस, ड्रामा, कॉमेडी के फ्लेवर शामिल हैं। वहीं ‘विश्वासम’ में अजित कुमार जबरदस्त एक्शन करते दिख रहे हैं। फैंस मूवी की खूब सराहना कर रहे हैं। वो फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता रहे है। फैंस का मानना है कि फिल्म इस पोंगल के लिए पक्का एंटरटेनर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें