बॉलीवुड भले ही कितना पॉपुलर हो लेकिन जब साउथ की फिल्मों और उनसे जुड़े अभिनेताओं की बात होती है तो फैंस बहुत एक्साइटेड नजर आते हैं। साउथ फिल्मों को लेकर दर्शकों का क्रेज देखते बनता है। इसलिए हम आपके लिए साउथ फिल्मी गलियारों से 5 ऐसी खबरें लेकर आए हैं जो हफ्ते भर चर्चा में रहीं।
विज्ञापन
2 of 5
rajashree
एनटीआर की बायोपिक का राजश्री गाना रिलीज
पिछले कुछ दिनों से एनटीआर की बायोपिक चर्चा में है। इस फिल्म का निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर कृष कर रहे हैं। एनटीआर की बायोपिक में एनटीआर का किरदार उनके ही बेटे नंदामूरी बालाकृष्णा निभा रहे हैं। फिल्म का गाना राजश्री रिलीज किया गया। फिल्म में बाहुबली एक्टर राणा दग्गुबती आंध्रप्रदेश के चीफ मिनिस्टर चंद्रबाबू नायडू का रोल प्ले करेंगे। इस फिल्म में श्रीदेवी का किरदार अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह निभाने जा रही हैं। बता दें इस फिल्म का पहला पार्ट 9 जनवरी को 'कथानायकुडू' नाम से जबकि दूसरा पार्ट 24 जनवरी को 'महानायकुडू' के नाम से रिलीज हो रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
petta
रिलीज हुआ 'पेट्टा' का टीजर
रजनीकांत ने अपने जन्मदिन के मौके पर अपनी आने वाली फिल्म 'पेट्टा' का टीजर रिलीज किया। रजनीकांत अपनी फिल्म में एक बार फिर गैंगस्टर की भूमिका में दिखाई देंगे। टीजर में आपको रजनीकांत का फेमस चश्मा पहनने का स्टाइल भी देखने को मिलेगा जो उनके फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है। 'पेट्टा' फिल्म में विजय सेतुपति, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सिमरन, मालविका मोहनन, मेघा आकाश, बॉबी सिम्हा और तृषा जैसे कई बड़े स्टार्स भी हैं।
4 of 5
gali gali
केजीएफ का गाना रिलीज
फिल्म केजीएफ का नया गाना 'गली गली' गुरुवार को रिलीज कर दिया गया। गाने में मौनी रॉय अपने डांस का जलवा बिखेरते हुए नजर आ रही है। फिल्म 'KGF'का यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। मौनी के जबरदस्त डांस को फैन्स बेहद पसंद कर रहे हैं। तनिष्क बागची ने इस गाने को रीक्रिएट किया है और नेहा कक्कड़ ने इस गीत में अपनी आवाज दी है। एक्सेल एंटरटेनमेंट की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना 'केजीएफ' कर्नाटक के कोलार गोल्ड फील्ड की पृष्ठभूमि पर आधारित है। केजीएफ में रॉकी (यश) की कहानी दिखाई जाएगी, जिसका उद्देश्य दुनिया और सोने की खान जीतना है।
कन्नड़ अभिनेत्री ऐन्द्रिता रे और दिगंथ मांचले की शादी
कन्नड़ अभिनेत्री ऐन्द्रिता रे और दिगंथ मांचले कल रात शादी के बंधंन में बंध गए। शादी से पहले मेहंदी की रस्म को निभाया गया जिसमें इन दोनों के परिवार जन और कन्नड इंडस्ट्री के कुछ खास दोस्तों ने शिरकत की। दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।