फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरेक्टर ने इस एक्ट्रेस की बेबसी का उठाया था फायदा, पहली ही फिल्म में करवा डाले थे मनमाने सीन

Mon, 07 Jan 2019 07:45 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
reena roy
बॉलीवुड में 70 के दशक में एक हीरोइन ऐसी आई थी जिसने उस वक्त की टॉप हीरोइनों को कड़ी टक्कर दी थी। खूबसूरती और एक्टिंग के दम पर उन्होंने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दीं। ये मशहूर अदाकारा थीं रीना रॉय। रीना रॉय आज अपना 62वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रही हैं । लंबे समय से रीना रॉय ने बॉलीवुड से दूरी बना ली है लेकिन कभी-कभी किसी इवेंट में नजर आ जाती हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
reena roy
रीना रॉय ने अपना करियर 1972 में फिल्म 'जरूरत' से शुरू किया था। रीना रॉय को बॉलीवुड में एंट्री करने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा था । उस वक्त रीना रॉय को काम की सख्त जरूरत थी । ऐसे में रीना हर छोटे-बड़े रोल करने के लिए तैयार थीं । रीना रॉय की इसी मजबूरी का एक डायरेक्टर ने फायदा उठाया था ।
 
विज्ञापन

3 of 7
reena roy
एक्ट्रेस रीना रॉय अपनी जरूरत के चलते डायरेक्टर की चालबाजी का शिकार हुईं थीं । बात उन दिनों की है जब रीना रॉय बॉलीवुड में एंट्री पाने के लिए फिल्मों की तलाश में भटक रहीं थीं। जैसे-तैसे रीना को फिल्म मिल तो गई लेकिन उस फिल्म के बोल्ड और सेमी-न्यूड सीन्स ने रीना रॉय के होश उड़ा दिए थे।

4 of 7
reena roy
ये उनकी डेब्यू फिल्म 'जरूरत' ही थी । फिल्म का टाइटल और कहानी रीना रॉय की असल कहानी जैसी ही थी। जिस तरह फिल्म में लीड किरदार को पैसे, नौकरी और शोहरत की तलाश थी, ठीक उसी तरह असल जिंदगी में रीना रॉय का भी सपना था।
विज्ञापन

5 of 7
रीना रॉय
रीना रॉय का ना तो फिल्म इंडस्ट्री में कोई गॉडफादर था और ना ही उनकी फैमिली इतने रसूख वाली थी कि उसके दम पर उन्हें बेहतरीन फिल्में मिल जाएं। मजबूरन रीना रॉय को इस फिल्म के लिए तैयार होना पड़ा। अपने करियर की शुरुआत में रीना रॉय ने खूब बी ग्रेड फिल्में की थीं । 
विज्ञापन

6 of 7
रीना रॉय
फिल्म के निर्माता-निर्देशक ने रीना रॉय की इस मजबूरी का खूब फायदा उठाया और उनसे जमकर हॉट और बोल्ड सीन करवाए। उस वक्त रीना रॉय ने डेब्यू फिल्म में जैसे बोल्ड और न्यूड सीन दिए वैसे उस दौर की कोई भी टॉप हीरोइन सपने में भी नहीं सोच सकती थी। यही तो उनकी मजबूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रीना रॉय
आज खुद रीना रॉय को भी इस फिल्म को करने का मलाल होता होगा । शायद वो इसे देखती भी नहीं होंगी क्योंकि अपनी शर्म-ओ-हया को पीछे छोड़ रीना रॉय ने मेकर्स की डिमांड पर फिल्म के लिए वो सब किया जो कोई और हीरोइन नहीं करेगी । इंटीमेट और बोल्ड सीन के बावजूद रीना रॉय की ये फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आई थी । 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें