फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रील लाइफ की इन रोमांटिक जोड़ियों को नहीं मिला रियल लाइफ में वैलेंटाइन मनाने का मौका

Tue, 13 Feb 2018 02:52 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड ने हमें ऐसे कई ऑनस्क्रीन कपल्स दिए हैं जिन्होंने हमारे वैलेंटाइन डे की एक्स्पेक्टेशन्स को एक 'फेयरी टेल' में कई सालों तक तब्दील किया है। ये कपल्स स्क्रीन पर देखने में जितने क्यूट लगते थे उतने ही रियल लाइफ में भी लगते। आज हम जिन ऑनस्क्रीन जोड़ियों की बात करने जा रहे हैं, उनमें से कुछ का रोमांस सिर्फ रील तक सीमित था को कुछ रियल लाइफ में भी एक दूसरे के प्यार में पड़े, लेकिन किन्हीं कारणों से इनके रिश्ते को 'सेंट वैलेंटाइन' की ब्लेसिंग नहीं मिली। 
विज्ञापन

2 of 6
माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर

माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर ने एक साथ कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। इनमें 'बेटा', 'तेजाब', 'राम लखन' मुख्य हैं। इन फिल्मों में दोनों की जोड़ी बहुत पसंद की गई। उस समय खबरें थी कि दोनों के बीच प्रेम सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है और असल जिंदगी में भी दोनों काफी करीब हैं। खैर दोनों ने कभी सामने आकर एक दूसरे के साथ अपने रिश्ते को नहीं कबूला। लेकिन इस जोड़ी ने लोगों को प्यार करना जरूर सिखाया। 
 
विज्ञापन

3 of 6
शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार

अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी की सिजलिंग केमिस्ट्री के बारे में कौन नहीं जानता ? दोनों की मुलाक़ात 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' के सेट्स पर हुई थी। और प्यार में पड़ते इन्हें समय नहीं लगा। दोनों रियल लाइफ में भी एक दूसरे के वैलेंटाइन रहे। कहा जाता है कि अक्षय ने शिल्पा को ट्विंकल के साथ चीट किया। काफी समय तक शिल्पा ने अक्षय को माफ नहीं किया। इन दोनों ने कई साल बाद 'धड़कन' में एक साथ काम कर अपने बीच के सभी गिले-शिकवे खत्म कर लिए। 
 

4 of 6
दिलीप कुमार और वैजयंती माला 

दिलीप कुमार और वैजयंती माला की जोड़ी ने कई हिट फिल्में दीं। 'मधुमती', 'देवदास' और 'नया दौर' इनमें प्रमुख हैं। कहा जाता है कि दोनों एक दूसरे के साथ बहुत सहज महसूस करते थे। इन दोनों के रोमांस की खबरे उस समय आम थीं।  लेकिन फिर इनके बीच खटास आ गई। फिल्म 'गंगा जमुना' की शूटिंग के दोरान दोनों के रिश्ते इतने खराब हो गए थे कि वे एक दूसरे से बात तक नहीं करते थे। 
 
विज्ञापन

5 of 6
रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन 

रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन के बीच प्यार इस हद तक बढ़ गया था कि दोनों शादी के बारे में भी सोचने लगे थे। दोनों ने 'यूवा', 'बंटी और बबली', 'कभी अलविदा ना कहना' जैसी कामयाब फिल्में दीं। इस जोड़ी ने फिल्मों में ही नहीं असल जिंदगी में भी एक दूसरे को दिल दिया और प्यार करने वालों को वैलेंटाइन गोल दिया। खबरें थीं कि रानी को अभिषेक की मां जया बच्चन जयादा पसंद नहीं करती थीं। इसी वजह से दोनों के रिश्ते में दरार आ गयी और अभिषेक ने रानी से किनारा कर लिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अमिताभ बच्चन और रेखा 

ऑनस्क्रीन लव की बात हो और अमिताभ बच्चन और रेखा का जिक्र न किया जाए, ऐसा हो ही नहीं सकता। फिल्मों में अमिताभ बच्चन और रेखा की जबरदस्त केमिस्ट्री की मिसाल दी जाती है। दोनों के बीच अफेयर की खबरें इतनी ज्यादा गर्म थीं कि उसकी आंच अमिताभ और जया की शादीशुदा जिंदगी पर भी पड़ी। इस सब के बावजूद इन दोनों की जोड़ी फिल्म जगत के इतिहास में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जोड़ियों में से है। दोनों ने साथ में कई सुपरहिट फिल्में दीं जिनमें मुकद्दर का सिकंदर, सिलसिला, मिस्टर नटवरलाल शामिल हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें