फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारा अली खान ने ठुकराया अनुष्का शर्मा का बड़ा ऑफर, 'केदारनाथ' नहीं, वजह कुछ और

Fri, 23 Feb 2018 07:48 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sara Ali Khan
अमृता सिंह और सैफ अली खान की बिटिया सारा अली खान के सितारे इन दिनों बुलंद हैं। डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' की रिलीज से पहले ही उन्हें फिल्म 'सिम्हा', 'बेताब-2' और 'बुलबुल' जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स के ऑफर मिल रहे हैं। पहली दो फिल्मों को लेकर फिलहाल जहां बातचीत चल रही है, वहीं फिल्म 'बुलबुल' का ऑफर उन्हें ना चाहते हुए भी रिजेक्ट करना पड़ा। 
विज्ञापन

2 of 5
Sara Ali Khan
पहले खबर आई थी कि सारा अली खान ने अपनी डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' के डायरेक्टर अभिषेक कपूर के कहने पर ऐसा किया था। बताया गया कि अभिषेक कपूर चाहते थे कि सारा अली खान का पूरा फोकस उनकी डेब्यू फिल्म पर हो और उसकी रिलीज के बाद ही वह कोई और फिल्म साइन करें। इस वजह से सारा अली खान को एक्ट्रेस और प्रोड्यूजर अनुष्का शर्मा का ऑफर ठुकराना पड़ा। हालांकि, अब इस मामले में नया खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

3 of 5
Abhishek Kapoor
दरअसल, अनुष्का शर्मा अपनी अगली फिल्म 'बुलबुल' का निर्माण 'क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट' की प्रेरणा अरोड़ा के साथ मिलकर करेंगी। गौरतलब है कि यह वहीं प्रेरणा अरोड़ा हैं जिनकी पिछले कई दिनों से फिल्म 'केदारनाथ' के निर्देशक और सह-निर्माता अभिषेक कपूर के साथ खटपट चल रही है। 

4 of 5
केदारनाथ, सारा अली खान, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : HT
बॉलीवुड गलियारे में चर्चा है कि प्रेरणा अरोड़ा से अपने प्रोफेश्नल डिफ्रेंसेज की वजह से अभिषेक कपूर सारा अली खान को 'नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट' जारी नहीं पा रहे हैं। जब तक सारा को NOC नहीं मिल जाता, वह कोई भी फिल्म साइन नहीं कर सकतीं। ऐसे में ना चाहते हुए भी उन्हें फिल्म 'बुलबुल' का ऑफर ठुकराना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sara ali khan
इसी बीच फिल्म 'केदारनाथ' के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग शुरू हो गई है। फिल्म के निर्देशक और को-प्रोड्यूजर अभिषेक कपूर ने एक वीडियो अपलोड करके इसकी जानकारी दी है। हालांकि, पिछले दिनों फिल्म के निर्माता और निर्देशक के बीच पैसों और रिलीज को लेकर खट-पट की खबरें आईं थीं जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है। यह फिल्म दिसंबर में रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें