फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेश आनंद की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई मौत की असली वजह, अफवाहें हुईं खारिज

Mon, 11 Feb 2019 06:52 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
महेश आनंद - फोटो : file photo
बॉलीवुड में 80 से 90 दशक में अमिताभ बच्चन की फिल्मों के विलेन महेश आनंद की पोस्टमार्टम रिपोर्ट दो दिन बाद आ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महेश आनंद की मौत की असली वजह भी सामने आ गई है, जिससे उन तमाम अटकलों पर विराम लग गया, जोकि उनका शव मिलने पर फैली थीं। वर्सोवा पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया था। जानिए, मौत की असली वजह।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
महेश आनंद - फोटो : file photo
मशहूर विलेन महेश आनंद बीते शनिवार को अपने घर पर मृत पाए गए थे। वह 57 वर्ष के थे। महेश की डेडबॉडी को पोस्टमार्टम के लिए कूपर हॉस्पिटल ले जाया गया था। खबरों के मुताबिक महेश आनंद का निधन तीन दिन पहले ही हो चुका था। पड़ोसियों ने घर के अंदर से बदबू आने की शिकायत पुलिस में की, जब पुलिस दरवाजा तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुई तो महेश को मृत पाया। 
विज्ञापन

3 of 6
महेश आनंद - फोटो : file photo
बताया जा रहा था कि महेश की मौत के पीछे पहली वजह कार्डिएक अरेस्ट है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ऐसा कुछ सामने नहीं आया। रिपोर्ट के मुताबिक, मौत नैचुरल हुई। पुलिस के मुताबिक, महेश घर में ट्रैक सूट पहने मिले थे। बॉडी के पास शराब की एक बोतल मिली है। इसके अलावा एक्टर के घर के बाहर दों लंच बॉक्स मिले। जाहिर है कि एक्टर ने कई दिनों से खाना नहीं खाया था। 

4 of 6
mahesh anand - फोटो : file photo
महेश आनंद ने शहंशाह, मजबूर, स्वर्ग, थानेदार, विश्वात्मा, गुमराह, खुद्दार, बेताज बादशाह, विजेता और कुरुक्षेत्र जैसी हिट फिल्मों में बेहतरीन अभिनय से पहचान बनाई थी। गौरतलब है कि 18 साल से महेश आनंद को फिल्मों में काम ना मिलने की वजह से उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिसके चलते उन्हें शराब की लत भी लग गई थी। ये खुलासा शक्ति कपूर ने भी किया था।
विज्ञापन

5 of 6
Shakti Kapoor and mahesh anand - फोटो : amar ujala
अंग्रेजी वेबसाइट सिनेब्लिट्ज की खबर के अनुसार, काम ना मिलने के चलते महेश काफी डिप्रेस रहते थे और उसे शराब की लत लग चुकी थी। वह ज्यादातर समय नशे में रहते थे। नशे में वह लोगों को फोन मिला देता थे। हाल ही में रिलीज हुई गोविंदा की फिल्म 'रंगीला राजा' के क्लाइमैक्स में डायरेक्टर पहलाज निहलानी ने उसको कुछ मिनट का रोल दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
mahesh anand - फोटो : file photo
शक्ति कपूर ने आगे कहा-  'महेश आनंद ने फिल्म में अपने रोल को बखूबी निभाया। वहीं फिल्म की शूटिंग के दौरान पहलाज जी ने उसको शराब पीने के लिए मना किया था लेकिन वह तब भी नहीं माना था। मैंने भी उसको बहुत बार शराब पीने के लिए मना किया किया था, क्योंकि कुछ साल पहले बॉलीवुड एक्टर गेविन पैकार्ड भी शराब की लत की वजह से अपनी जिंदगी खो दी थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें