फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lock Upp: कंगना ने तुषार कपूर को बताया अपना सबसे बड़ा समर्थक, भाई के साथ 'लॉक अप' में पहुंची थीं एकता कपूर

Sun, 17 Apr 2022 09:55 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कंगना रणौत, तुषार कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
हमेशा अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री कंगना रणौत इस समय ऑल्ट बालाजी पर प्रसारित होने वाले अपने शो लॉकअप को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में लॉक अप में अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म के पांच साल पूरे होने की खुशी में एकता कपूर अपने भाई तुषार कपूर के साथ पहुंची। कंगना रणौत ने दोनों का स्वागत किया। इस दौरान शो के 300 मिलियन व्यूज पूरे होने का भी जश्न मनाया गया। कंगना रणौत ने शो के दौरान इस बात का खुलासा किया कि अभिनेता तुषार कपूर फिल्म इंडस्ट्री में उनके सबसे बड़े सपोर्टर हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
तुषार कपूर - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
तुषार ने कंगना की जेल में एंट्री की और सभी कंटेस्टेंट्स से मुलाकात की। एकता अपने भाई तुषार को तुष्की कहकर बुला रही थीं। इस दौरान तुषार कपूर ने कहा, 'मुझे पता था कि मंदाना बहुत शरारती है। लेकिन यहां आकर मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं मैडम तुसाद म्यूजियम में हूं और सभी मूर्तियां जीवित हो गई हैं। इसके बाद तुषार ने फिर कंगना को धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा- 'मैं आपसे बात करने के लिए बहुत उत्सुक था।' तुषार ने कंगना से कहा, 'आप मेरी पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक हैं। मैं हमेशा आपकी फिल्में देखने के बाद ट्वीट करता हूं।'
विज्ञापन

3 of 4
लॉक अप - फोटो : सोशल मीडिया
तुषार की इस बात पर कंगना ने मुस्कुराते हुए कहा, मैं यह कहना चाहती हूं कि मेरे पास फिल्म इंडस्ट्री में तुषार से बड़ा कोई  समर्थक नहीं है। इस पूरी इंडस्ट्री में वह मेरा इतना समर्थन करते हैं और यह अविश्वसनीय है। फिल्म इंडस्ट्री में मेरा बहुत से लोगों से झगड़ा हो चुका है और कई मामले में तुषार मेरा सबसे पहले समर्थन करते हैं। जिसके बाद तुषार ने हाथ जोड़कर कंगना को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

4 of 4
लॉक अप - फोटो : Instagram @mxplayer
शो के दौरान तुषार ने कंटेस्टेंट्स के साथ कुछ गेम खेले और उनसे अपनी नई किताब 'बैचलर डैड' के बारे में भी बात की। उन्होंने मुनव्वर फारुकी को अपनी किताब की एक कॉपी गिफ्ट की और उनसे कहा, 'कम से कम आप तो स्वीकार करते हैं कि आप सिंगल डैड हैं। मेरा विश्वास करो यह बहुत कूल है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें