फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Charan: अनिल कपूर बनाना चाहते थे मगधीरा का हिंदी रीमेक, राम चरण ने ठुकरा दिया था बॉलीवुड का ऑफर

Wed, 29 Mar 2023 12:59 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ram Charan - फोटो : सोशल मीडिया
राम चरण साउथ इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन कलाकारों में से एक माने जाते हैं। बीते साल एक्टर की फिल्म आरआरआर ने सिनेमाघरों में जमकर धमाल मचाया था। इस फिल्म में उनके साथ जूनियर एनटीआर भी नजर आए थे। वहीं, हाल ही में फिल्म के गाने नाटू नाटू को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग के लिए ऑस्कर अवॉर्ड से नवाजा गया था। फिल्म ने वैश्विक स्तर पर अच्छी कमाई की थी। राम चरण की कई फिल्में लाइनअप में है, जिसमें से गेम चेंजर और आरसी 16 शामिल हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Ram Charan - फोटो : सोशल मीडिया
मगधीरा को लेकर राम चरण ने किया खुलासा
सभी जानते हैं कि राम चरण की फिल्म मगधीरा सिनेमाघरों में सुपरहिट रही थी। इस फिल्म ने लोगों को खूब इंप्रेस किया था। आरआरआर की तरह इस फिल्म का निर्देशन भी एसएस राजामौली ने ही किया था। बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि मगधीरा के रीमेक के साथ राम चरण बॉलीवुड में एंट्री लेने वाले थे। यह ब्लॉकबस्टर फिल्म साल 2009 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने न सिर्फ तमिल तेलुगू भाषा के दर्शकों को इंप्रेस किया था, बल्कि इस फिल्म से बॉलीवुड के निर्देशक भी काफी इंप्रेस हुए थे। इस फिल्म के रीमेक को लेकर राम चरण ने खुलासा किया है कि बॉलीवुड निर्देशक इसका हिंदी रीमेक बनाना चाहते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Ram Charan - फोटो : सोशल मीडिया
अनिल कपूर बनाने चाहते थे मगधीरा का रीमेक
राम चरण ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म मगधीरे के हिंदी रीमेक को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि अनिल कपूर फिल्म से काफी ज्यादा प्रभावित हुए थे और उन्होंने इसके हिंदी रीमेक को लेकर इच्छा जाहिर की थी। अभिनेता ने खुलासा किया था कि उन्होंने अपने भाई और फेमस बॉलीवुड निर्माता बोनी कपूर से प्रोजेक्ट के निर्माण को लेकर भी बात की थी। हालांकि राम चरण ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। 

Yash: केजीफी सुपरस्टार यश ने दी फैंस को बड़ी खुशखबरी, इस दिन करेंगे अपनी आगामी फिल्म की घोषणा

4 of 5
Ram Charan - फोटो : सोशल मीडिया
रीमेक बनाने से राम चरण ने किया इंकार
एक्टर ने बताया कि उन्हें यकीन नहीं था कि क्या मगधीरा का वास्तव में रीमेक हो सकता है। जब मैं कुछ समय पहले अनिल कपूर से मिला तो उन्होंने मुझसे कहा कि मुझे और बोनी आपके साथ हिंदी में मगधीरा का रीमेक बनाना चाहते हैं, लेकिन मैंने कहा कि मुझे नहीं पता कि मैं रीमेक करना चाहूंगा या नहीं। मगधीरा एक प्यारी फिल्म है, जिसे दोबारा नहीं बनाया जा सकता है। 

Shahrukh Khan Virat Kohli: ट्विटर पर शाहरुख खान VS विराट कोहली, दोनों के फैंस में क्यों छिड़ा वॉर?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ram Charan - फोटो : सोशल मीडिया
27 मार्च को राम चरण ने मनाया बर्थडे
मगधीरा बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई थी। इन दिनों राम चरण अपनी कई फिल्मों को लेकर व्यस्त हैं। वह जल्द ही आरसी 16 में नजर आने वाले हैं। वहीं बीते दिनों राम चरण ऑस्कर अवॉर्ड में शामिल हुए थे। साथ ही 27 मार्च को एक्टर का जन्मदिन था, जिसे उन्होंने धूमधाम से अपने दोस्तों के साथ मनाया है। 

Naga Chaitanya: तलाक के बाद एक बार फिर घर बसाने को तैयार हैं नागा चैतन्य? इस एक्ट्रेस को कर रहे हैं डेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें