अभिनेत्री रविरा भारद्वाज के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। एक्ट्रेस इस समय लगातार सफलता की राह में आगे बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में रविरा ने अपनी अपकमिंग फिल्मों के बारे में खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि हाल ही में उनके दो प्रोजेक्ट्स रिलीज हुए हैं। उनकी पहली फिल्म 'ऐसा क्यू' एमएक्स प्लेयर, जियोसिनेमा, हंगामा प्ले, एयरटेल एक्सस्ट्रीम और वीआई फिल्मों पर मौजूद है। वहीं, उनकी दूसरी फिल्म एक गुजराती फीचर फिल्म है।