फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से पहले रवीना ने गोद ली थीं दो बेटियां, 13 साल छोटे एक्टर संग दे चुकी हैं बोल्ड सीन

Fri, 26 Oct 2018 05:17 PM IST
entertainment desk
विज्ञापन
1 of 5
RAVINA TONDON
एक्ट्रेस रवीना टंडन की गिनती बॉलीवुड की उन एवरग्रीन अभिनेत्रियों में होती है, जिन्होंने अपने सभी किरदारों को निभाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। साल 1991 में फिल्म 'पत्थर के फूल' से रवीना ने हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। रवीना टंडन ने अपनी करियर की शुरूआत सलमान खान के साथ की थी। रवीना पिछले 27 सालों से सिल्वर स्क्रीन पर जमी हुई हैं। रवीना अब तक करीब 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने अपने लंबे फिल्मी सफर में अलग अलग तरह के किरदार निभाए हैं। जो सिल्वर पर्दे पर आज भी हिट हैं।
विज्ञापन

2 of 5
रवीना टंडन। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
16 साल की उम्र में ही रवीना की गिनती बॉलीवुड की प्रमुख अभिनेत्रियों में होने लगी थी। फिल्मों में रवीना ने गानों में जो डांस का तड़का लगाया था, उन गानों को देखकर लोग आज भी झूमने को मजबूर हो जाते हैं। बता दें कि रवीना फिल्मों के साथ-साथ सामाजिका कार्यों का हिस्सा रही हैं। उन्होंने अपनी शादी से पहले की अनाथ आश्रम से दो बच्चियों को गोद भी लिया था, जिनमें से एक का नाम पूजा और दूसरी का नाम छाया है। रवीना ने हाल ही में अपनी बेटी छाया की शादी पूरे रीति रीवाजों से की है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
raveena tandon
बड़े पर्दे पर रवीना टंडन की जोड़ी अक्षय कुमार, गोविंदा, सुनीट शेट्टी अजय देवगन के साथ बेहद पसंद की गई। इन सितारों ने रवीना के साथ कई हिट फिल्में दी है। रवीना का मानना है कि उस समय बॉलीवुड में काम करना थोड़ा मुश्किल था। उस समय कोई वैनिटी वैन नहीं हुआ करती थी। साथ ही स्क्रिप्ट भी नहीं हुआ करती थीं। सीन से कुछ देर पहले ही डॉयलॉग लिखे जाते थे। साथ ही वो जमाना सोशल मीडिया का नहीं था, सेट पर सभी लोग मिलकर मस्ती करते थे। 
 

4 of 5
raveena tandon
बता दें कि साल 2017 में रवीना टंडन फिर पर्दे पर नजर आई थीं। यह फिल्म डायरेक्टर ओनिर की शब थी। इस फिल्म में रवीना ने जमकर हॉटनेस की तड़का लगाया था। बता दें कि फिल्म में रवीना ने खुद से 13 साल छोटे एक्टर के साथ कई इंटिमेट सीन दिए थे। फिल्म के बोल्ड सीन्स ने सनसनी मचा दी थी। फिल्म के सीन्स इतने बोल्ड थे। कि सेंसर बोर्ड ने इसे संवेदन शील मानते हुए टीवी टेलीकास्ट पर रोक लगा दी थी। रवीना की इस फिल्म को लेकर सेंसर बोर्ड ने तर्क दिया था कि फिल्म होमोसेक्सुएलिटी और एक्सट्रा मैपिटल अफेयर्स को बढ़ावा देती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रवीना टंडन
बॉलीवुड में महिलाओं की बढ़ती भूमिकाओं पर रवीना बोलीं, "यहां महिलाओं की भूमिकाएं निश्चित रूप से बढ़ी हैं, पहले अच्छे रोल की कुछ कमी थी, लेकिन अब ये काफी बढ़ गए हैं." पुरुषों के अत्याचार पर अपनी बात रखते हुए रवीना ने कहा, "मैं उनमें से नहीं हूं, जिसे आसानी से डराया जा सकें और हां, आज हमारे पास सेट पर अलग-अलग डिपार्टमेंट में कई महिलाएं हैं और ये एक बड़ा बदलाव है। यह बहुत जरूरी भी था और मुझे बहुत खुशी है कि आखिरकार यह हो रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें