फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ravie Dubey: कोर्ट रूम ड्रामा सीरीज में नजर आएंगे रवि दुबे, सोशल मीडिया पर टीजर साझा कर बताई रिलीज डेट

Tue, 08 Aug 2023 10:42 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
रवि दुबे की कोर्ट रूम ड्रामा सीरीज लखन लीला भार्गव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
छोटे पर्दे के लोकप्रिय सितारे रवि दुबे अपनी आगामी वेब सीरीज 'लखन लीला भार्गव' में वकील की भूमिका में नजर आएंगे। रवि दुबे जियो सिनेमा की आगामी वेब सीरीज कोर्टरूम ड्रामा 'लखन लीला भार्गव' में एक छोटे शहर के आपराधिक वकील के किरदार निभा रहे हैं। जो अपने केस को सॉल्व करने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपनाता है। यह सीरीज 21 अगस्त 2023 से ओटीटी प्लेटफार्म जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगी।
विज्ञापन

2 of 4
रवि दुबे की कोर्ट रूम ड्रामा सीरीज लखन लीला भार्गव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वेब सीरीज 'लखन लीला भार्गव' लखनऊ की पृष्ठभूमि आधारित  एक आपराधिक वकील के  इर्द गिर्द घूमती है।  आपराधिक वकील की भूमिका निभा रहे रवि दुबे का  अपने केस के प्रति एक अलग नजरिया है। वह अपनी सोच और तर्क से बड़े से बड़े केस हल कर देता है। अभिनेता रवि दुबे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सीरीज का टीजर शेयर करके सीरीज के बारे में जानकारी साझा की। 
विज्ञापन

3 of 4
रवि दुबे की कोर्ट रूम ड्रामा सीरीज लखन लीला भार्गव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता रवि दुबे से अपने इंस्ट्रग्राम पर वेब सीरीज 'लखन लीला भार्गव का टीजर शेयर करते  लिखा,  'हीरोगिरी से करने के लिए लॉगिरी, आ रहा है लखन लीला भार्गव ! इनका तो बस नाम ही काफी है! लखन लीला भार्गव आ रहा है जल्दी सिर्फ #JioCinema पर'।  इस सीरीज के टीजर  में रवि दुबे एक वकील के किरदार में नजर आ रहे हैं,टीजर में वह अलग -अलग गेटअप में भी नजर आ रहे हैं, इससे जाहिर होता है कि निजी तौर पर जो केस  अपने हाथ में लेते हैं वह सॉल्व करके ही छोड़ते हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
रवि दुबे की कोर्ट रूम ड्रामा सीरीज लखन लीला भार्गव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता  रवि दुबे  '12/24 करोल बाग', 'सास बिना ससुराल' और 'जमाई राजा' सहित कई लोकप्रिय शो में काम कर चुके है। आखिरी बार वह साल  2021 में एमएक्स प्लेयर की 'मत्स्य कांड' में नजर आए थे।  रवि दुबे एक्टिंग के अलावा निर्माता के तौर पर कलर्स चैनल के लिए 'उडारियां' और 'जुनूनियत' जैसे शो का निर्माण भी कर चुके हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें