Pushpa Song O Antava: पुष्पा: द राइज और पुष्पा 2: द रूल ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया। अल्लू अर्जुन और रश्मिका की जोड़ी ने फिर से दर्शकों के दिलों पर राज किया। वहीं इस बीच पहली फिल्म पुष्पा: द राइज से जुड़ी एक खास जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
1 of 5
सामंथा से पहले किसी और अभिनेत्री को ऑफर हुआ था गाना 'ऊ अंटावा'
- फोटो : इंस्टाग्राम@samantharuthprabhuoffl
पुष्पा 2 के बाद से ही फैंस पुष्पा 3 के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच, पहली फिल्म पुष्पा: द राइज को लेकर एक खास जानकारी सामने आई है कि फिल्म का प्रसिद्ध गाना 'ऊ अंटावा' पहले सामंथा की जगह किसी और अभिनेत्री को ऑफर किया गया था।
विज्ञापन
2 of 5
पुष्पा द राइज का सुपरहिट गाना है 'ऊ अंटावा'
- फोटो : इंस्टाग्राम@samantharuthprabhuoffl
हाल ही में फिल्म 'रॉबिनहुड' के प्री-रिलीज इवेंट में निर्माता रवि शंकर ने बताया कि पुष्पा के सुपरहिट गाने 'ऊ अंटावा' को पहले किसी और अभिनेत्री को ऑफर किया गया था, जिन्हें आप जल्द ही फिल्म 'रॉबिनहुड' के एक खास गाने में देखेंगे।
विज्ञापन
3 of 5
'ऊ अंटावा' गाना फैंस को बेहद पसंद आया था
- फोटो : इंस्टाग्राम@samantharuthprabhuoffl
123 डॉक कॉम की एक खबर के मुताबिक, 'रॉबिनहुड' के इवेंट के दौरान रवि शंकर ने खुलासा किया कि पुष्पा: द राइज के गाने 'ऊ अंटावा' के लिए सबसे पहले अभिनेत्री केतिका शर्मा से बात की गई थी। लेकिन कुछ कारणों से वह इस गाने को नहीं कर पाईं और फिर यह गाना सामंथा को मिल गया, जिन्होंने इसे शानदार तरीके से पेश किया। सामंथा का यह आइटम नंबर दुनियाभर में हिट हुआ और लोगों ने इसे खूब पसंद भी किया।
4 of 5
सामंथा से पहले केतिका शर्मा को ऑफर हुआ था गाना 'ऊ अंटावा'
- फोटो : इंस्टाग्राम@ketikasharma
केतिका शर्मा जल्द ही फिल्म 'रॉबिनहुड' के एक स्पेशल सॉन्ग 'आधी धा सरप्राइजु' में नजर आएंगी। इस गाने में उनकी परफॉर्मेंस को भी फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा, वह अभिनेता श्री विष्णु के साथ फिल्म 'सिंगल' में मुख्य अभिनेत्री के रूप में नजर आएंगी।
'रॉबिनहुड' के स्पेशल गाने में नजर आएंगी केतिका
- फोटो : इंस्टाग्राम@ketikasharma
पुष्पा सीरीज की सफलता से साफ जाहिर है कि फैंस को अब इसकी तीसरी किस्त का बेसब्री से इंतजार है। केतिका शर्मा 'रंगा रंगा वैभवंगा' और 'ब्रो' में अपनी खास भूमिका के लिए जानी जाती हैं। वहीं अब वह साउथ अभिनेता नितिन और श्रीलीला की फिल्म 'रॉबिनहुड' के स्पेशल गाने में नजर आएंगी।