फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम्रपाली दुबे से रवि किशन तक, इन भोजपुरी स्टार्स ने दी दिवाली की बधाई

Sun, 27 Oct 2019 05:47 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
dIWALI - फोटो : Self
देश भर में आज यानी 27 अक्टूबर को दीपावली का पर्व मनाया जा रहा है। इस खास दिन पर लोग अपने परिवार के लिए ईश्वर से तरक्की, अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं। बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी स्टार्स में भी इस त्योहार को लेकर काफी ज्यादा क्रेज है। आइए आपको बताते हैं कि भोजपुरी के स्टार्स ने किस अंदाज में दी अपने फैंस को शुभकामनाएं।

ये भी पढ़ें- पहली बार नरगिस को देख नर्वस हो गए थे सुनील दत्त, कुछ ऐसी थी दोनों की लव स्टोरी
विज्ञापन

2 of 5
बीजेपी एमपी रवि किशन - फोटो : अमर उजाला
रवि किशन ने दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा- आप सभी सहयोगी साथी, शुभ चिन्तकों को दीपोत्सव दीपावली की कोटि-कोटि बधाई। आइए! हम सब प्रेम, सौहार्द, भाईचारा के साथ दीपावली मनाएं 
मिट्टी के दीए जलाकर गरीबों के साथ खुशहाली बांटने का संकल्प लें!
विज्ञापन

3 of 5
Nirahua
दिनेश लाल यादव निरहुआ ने दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा- समस्त देशवासियों को हर्ष एवं प्रकाश के महापर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से कामना करता हूं कि सभी का जीवन सदैव खुशहाली एवं समृद्धता से दीप्तिमान रहे।

4 of 5
Amrapali Dubey - फोटो : instagram
भोजपुरी सुपरस्टार आम्रपाली दुबे ने भी फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा- सभी को दिवाली की शुभकामनाएं। घर को बहुत याद कर रही हूं। बता दें आम्रपाली इस समय नेपाल में हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kajal Raghwani
काजल राघवानी ने इस खास मौके पर फैंस के लिए लिखा- दिवाली बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाने का एक अवसर है। मैं आपको और आपके परिवार के स्वास्थ्य और शांति की कामना करती हूं। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें