भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रवि किशन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। रवि किशन उन एक्टर्स में से हैं जिन्हें एक फिल्म के लिए सबसे ज्यादा फीस मिलती है। भोजपुरी से लेकर बॉलीवुड तक हर कोई रवि किशन की एक्टिंग का दीवाना है लेकिन आज सुपरस्टार बन चुके रवि किशन को ये सब हासिल करने के लिए बहुत कड़ी मेहनत करनी पड़ी है।
विज्ञापन
2 of 5
ravi kishan
एक इंटरव्यू में रवि किशन ने बताया था कि फिल्म न मिलने की वजह से एक समय ऐसा आया था जब वह पुरुष वेश्या बनने वाले थे। रवि किशन ने बताया था कि वो गलत रास्ते पर चलने के लिए मजबूर हो रहे थे, लेकिन उस वक्त उनके पिता ने उन्हें ये सब करने से रोक दिया।
विज्ञापन
3 of 5
रवि किशन
- फोटो : self
इतना ही नहीं बचपन से जुड़े किस्से शएयर करते हुए रवि किशन बताते हैं कि जब वो नाचते-गाते नजर आते, तो उनके पापा बेल्ट से उनकी पिटाई भी करते थे और कहते थे- ये तुम नचनिया क्यों बन रहे हो? लेकिन एक्टिंग के लिए 17 साल की उम्र में ही रवि किशन ने अपना घर छोड़ दिया।
4 of 5
ravi kishan
- फोटो : अमर उजाला
रवि ने अपने अभिनय करियर के शुरुआती दिनों में बी-ग्रेड फिल्मों में भी काम किया है। इससे उन्होंने 5000 रुपए कमाए थे और उन पैसों से बाइक खरीदकर स्ट्रगल करना शुरू कर दिया। रवि को फिल्म तेरे नाम से काफी पहचान मिली। रवि एक बार अपनी मां के लिए साड़ी खरीदना चाहते थे जिसके लिए उन्होंने तीन महीने तक अखबार बेचने का काम किया था। पैसे जमा कर जब उन्होंने मां को 75 रुपए की साड़ी लाकर दी तो उनकी मां इतना गुस्सा हुई कि उन्हें थप्पड़ मार दिया। सच्चाई पता चलने पर उनकी मां बहुत रोईं।
आज रवि किशन का नाम सुनते ही फैंस के चेहरे पर खुशी छा जाती है।जब रवि किशन मुंबई आए थे। उस दौरान बस से चलने के लिए पैसे भी नहीं होते थे। आज रवि किशन के पास कई महंगी गाड़ियां हैं। बीएमडब्ल्यू, ऑडी समेत कई गाड़ियां रवि किशन के पास हैं। रवि को बाइक चलाने का भी शौक है। उनके पास हार्ले डेविडसन बाइक है।