फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारा के बाद अब एक और स्टार की बेटी करेगी बॉलीवुड में डेब्यू, पिता भोजपुरी के सुपरस्टार

Tue, 29 Jan 2019 06:55 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ravi Kishan - फोटो : twitter
बॉलीवुड में इन दिनों स्टार किड्स की एंट्री की मानों लाइन सी लग गई है। जाह्नवी कपूर और सारा अली खान के बाद अब कई स्टार किड्स फिल्म इंडस्ट्री में आने की तैयारी में है। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं भोजपुरी स्टार रवि किशन की बेटी रीवा भी बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है। रीवा इस फिल्म में पद्ममिनी कोल्हापुरी के बेटे प्रियांक शर्मा के साथ नजर आएंगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ravi kishan - फोटो : file photo
इस बात की जानकारी फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने ट्वीट करके दी। तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक रवि किशन की बेटी रीवा बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। पद्ममिनी कोल्हापुरी और प्रोड्यूसर प्रदीप कुमार शर्मा के बेटे प्रियांक के साथ। इस फिल्म में अक्षय खन्ना भी नजर आएंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
Ravi Kishan Riva - फोटो : twitter
ट्वीट के मुताबिक फिल्म का नाम सब कुशल मंगल है। इस फिल्म को करण कश्यप डायरेक्ट करेंगे। वहीं नितिन मनमोहन की बेटी प्राची इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रही हैं। खास बात यह है कि नितिन मनमोहन वही शख्स हैं जिन्होंने रवि किशन की फिल्म इंडस्ट्री में पहली फिल्म 'आर्मी' को प्रोड्यूस किया था। यह फिल्म 1996 में रिलीज हुई थी।

 

4 of 5
Riva - फोटो : twitter
सिनेमाजगत में अपने डेब्यू को लेकर रीवा का बयान भी आया है। रीवा ने कहा - 'जब मुझे फोन आया था तब अमेरिका में थी। पापा के दोस्त मोईन बेग का फोन आया था और उन्होंने ही मुझे यह खुशखबरी दी थी।' रवि किशन की बेटी रीवा दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह के प्ले ग्रुप के साथ एक साल तक एक्टिंग की ट्रेनिंग ले चुकी हैं। इसके साथ ही अमेरिका के एक्टिंग इंस्टीट्यूट से डेढ़ साल तक एक्टिंग की क्लास भी ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ravi kishan - फोटो : twitter
आपको बता दें, रवि किशन की बेटी के अलावा कई और स्टार किड्स बॉलीवुड में जल्द डेब्यू करने वाले हैं। इन स्टार किड्स में श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर, चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे, तारा सुतारिया , जावेद जाफरी का बेटा मिजाज जाफरी,  नूतन की पोती प्रनूतन बहल, पूजा बेदी की बेटी आलिया फर्नीचरवाला का नाम शामिल है। वहीं ऐसी खबरें आ रही हैं आमिर खान का बड़ा बेटा जुनैद भी जल्द बॉलीवुड में एंट्री कर सकता है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें