भोजपुरी सिनेमा को पूरी दुनिया में पहचान दिलाने वाले रवि किशन 17 जुलाई को अपना जन्मदिन मनाते हैं। 'छोरा गंगा किनारे वाला' कहे जाने वाले रवि की जिंदगी कोई आसान नहीं रही है। जन्मदिन के खास मौके पर आज हम आपको बताते हैं कि मात्र कुछ रुपये लेकर घर से निकले रवि किशन ने कैसे कमाई करोड़ों की संपत्ति।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
ravi kishan
- फोटो : file photo
रवि का जन्म उत्तर प्रदेश के जौनपुर में हुआ था। उनका असली नाम रविंद्र नाथ शुक्ला है। बचपन से ही उन्हें एक्टिंग करने का बड़ा शौक था। अंग्रेजी वेबसाइट डीएनए की खबर के अनुसार घर के पास होने वाली रामलीला में रवि सीता का रोल निभाते थे। हालांकि उनके पिता को उनका एक्टिंग करना बिल्कुल भी पसंद नहीं था लेकिन रवि की मां ने उनका काफी साथ दिया।
विज्ञापन
3 of 5
ravi kishan
- फोटो : file photo
उनकी मां ने ही रवि को सपनों की दुनिया मुंबई में करियर बनाने के लिए रुपये दिए थे। अपनी मां के आशीर्वाद और चंद रुपयों के साथ रवि मुंबई आ गए लेकिन मुंबई में काम तलाशना कोई आसान काम थोड़े ही है। रवि ने मुंबई में काम तलाशने के साथ खर्चा निकालने के लिए कई छोटे-छोटे काम भी किए।
4 of 5
ravi kishan
- फोटो : amar ujala
रवि आज हिंदी, भोजपुरी के अलावा तमिल, तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। आखिरी बार उन्हें बॉलीवुड की फिल्म बॉम्बेरिया में देखा गया था। इस फिल्म में राधिका आप्टे, अक्षय ओबेरॉय, सिद्धांत कपूर और आदिल हुसैन जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। वो रियलिटी शो 'बिग बॉस' और 'झलक दिखला जा' में भी भाग ले चुके हैं। इन दोनों शो ने ही उन्हें छोटे पर्दे पर लोकप्रिय किया।
रवि आज न केवल फिल्मों में बल्कि राजनीति में भी सक्रिय हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में वो यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के क्षेत्र गोरखपुर से भाजपा के टिकट पर खड़े हुए और जीत दर्ज की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजनीति में आने के बाद और जीत दर्ज करने के बाद भी रवि किशन फिल्मों में काम करते रहेंगे और इस बार उनकी बेटी भी उनके इस फिल्मी सफर को आगे बढ़ाएंगी। आज रवि सुपरस्टार हैं और उनके पास करोड़ों की संपत्ति है।