फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांस करने पर पिता ने रवि किशन की बेल्ट से की थी पिटाई, पहली फिल्म से कमाए थे 5000 रुपये

Wed, 17 Jul 2019 09:24 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
बीजेपी एमपी रवि किशन - फोटो : अमर उजाला
भोजपुरी के अमिताभ बच्चन कहे जाने वाले रवि किशन आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। रविकिशन तभी स्टार बन गए थे जब उनकी बॉलीवुड में एंट्री भी नहीं हुई थी। रवि किशन का मानना है कि अगर आप उन्हें प्यार देंगे तो आपके नौकर बनने के लिए भी तैयार हैं। अब तक 200 फिल्में कर चुके रवि किशन की पत्नी का नाम प्रीती है।
विज्ञापन

2 of 7
ravi kishan
प्रीती से रवि की मुलाकात 11वीं क्लास में हुई थी। रवि के स्ट्रगल के दिनों में प्रीती ने उनका साथ दिया। रवि किशन सांताक्रूज के 10x12 sq ft के एक चॉल में रहते थे। रवि पांच भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। रवि के पिता डेरी का एक छोटा सा बिजनेस करते थे। लेकिन वो काम बंद होने के बाद रवि के पूरे परिवार को उनके होम टाउन जौनपुर में शिफ्ट होना पड़ा।
विज्ञापन

3 of 7
रवि किशन
वहां जाकर रवि के परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो गई। खेती कर थोड़ा बहुत पैसा कमाते थे। रवि अपनी पूरी फैमिली के साथ एक मिट्टी के घर में रहते थे। रवि का कभी पढ़ाई में मन नहीं लगा। रवि ने एक इंटरव्यू में बतया था, 'हमारे पास इतने पैसे भी नहीं रहते थे कि दिवाली पर मां के लिए एक साड़ी भी ले पाएं। मैं ये देखकर सोचता था कि या तो मैं मर जाऊंगा या पागल हो जाऊंगा या गुंडा बन जाऊंगा।'

4 of 7
रवि किशन - फोटो : amar ujala
रवि अमिताभ बच्चन के बहुत बड़े फैन हैं। वो बचपन से ही उनकी फिल्में देखा करते थे। जो उन्हें काफी प्रोत्साहित करती थीं। अमिताभ के एक डायलॉग ने रवि को काफी प्रभावित किया था। वो डायलॉग था- 'मैं फेंके हुए पैसे आज भी नहीं लेता।' इसी डायलॉग से प्रेरित होकर रवि ने एक्टिंग करने की सोची। रवि का पहला रोल सीता का था जो उन्होंने रामलीला में किया था।
विज्ञापन

5 of 7
रवि किशन (फाइल फोटो)
रवि के पिता चाहते थे कि वो दूध का बिजनेस करें। इस बात पर ही उनके पिता ने रवि की बेल्ट से पिटाई थी और कहा था कि ये क्या तुम नचनिया बन रहे हो। लेकिन जब रवि 17 साल के हुए तो उनकी मां ने उन्हें 500 रुपए दिए और वो भागकर मुंबई आ गए। यहां वो एक चॉल में रहकर फिल्मों में काम ढूंढने लगे। रवि ने अपने एक बयान में कहा कहा था कि अगर पिता जी उनकी पिटाई ना करते तो आज मैं एक गुंडा या पुरुष वेश्या बन जाता। रवि किशन पर उनके पिता का गहरा प्रभाव पड़ा है।
विज्ञापन

6 of 7
रवि किशन
रवि ने जब स्ट्रगल शुरू किया तो उन्हें फिल्म तो मिली लेकिन B ग्रेड। इस फिल्म से उन्होंने 5000 रुपए कमाए। इस पैसे से उन्होंने बाइक खरीदी थी। रवि किशन को फिल्म 'तेरे नाम' के बाद बॉलीवुड में पहचान मिली। इस फिल्म में रवि ने अपने पिता के कपड़ों का इस्तेमाल किया था। जब रवि बॉलीवुड में ट्राई कर रहे थे तभी उन्हें भोजपुरी फिल्मों के ऑफर मिले। धीरे-धीरे रवि एक भोजपुरी स्टार बन गए। अब रवि के पिता जॉनपुर में एक बंगले में राजा-रानी की तरह रहते हैं। जौनपुर में लोग अपने बच्चों का नाम रवि किशन रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रवि किशन
रवि को स्टार बनाने में बिग बॉस का भी बड़ा हाथ है। बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद उनके पास फिल्मों के ऑफर की झड़ी लग गई। एक्टिंग के अलावा रवि को डांस करने का भी काफी शौक है। जब वो 8 साल के थे तब वो दूसरों की शादी और गणपति पूजा में डांस किया करते थे। इसके अलावा रवि शिव भक्त भी हैं। रवि ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मुझे लड़कियों की तरह एक्टिंग और डांस करना बहुत पसंद है। झलक दिखला जा के सेट पर मैंने होठों पे ऐसी बात गाने पर डांस भी किया था। करवाचौथ पर मैं अपनी पत्नी के पैर भी छूता हूं। अगले जन्म में मैं एक लड़की बनना चाहूंगा।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें