बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने हाल ही में अपने बेटे रणवीर वर्धन का जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। जन्मदिन के खास मौके पर रवीना ने 12 साल के बेटे रणबीर वर्धन को सोशल मीडिया पर बेहद खास अंदाज में बर्थडे की बधाई दी है। उन्होंने रणवीर वर्धन की थ्रो बैक तस्वीरें शेयर कर जन्मदिन की बधाई दी।
विज्ञापन
2 of 5
Raveena Tandon
- फोटो : social media
रणवीर वर्धन की ढेर सारी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए रवीना टंडन ने कैप्शन में लिखा- 'पूरे 12 साल तेजी से बढ़ने के बावजूद, तब भी वह मेरा सबसे छोटा बच्चा है।' इसके साथ ही रवीना टंडन ने ढेर सारे हैशटैग के साथ रणबीर वर्धन को जन्मदिन की बधाई दी।
विज्ञापन
3 of 5
Raveena Tandon
- फोटो : Amar Ujala
इन दिनों रवीना टंडन का 'शहर की लड़की' गाना काफी सुर्खियों में हैं। ये गाना एक्ट्रेस सोनक्षी सिन्हा की आने वाली फिल्म 'खानदानी शफखाना' का है। खास बात ये है कि ये गाना एक्टर सुनील शेट्टी और रवीना टंडन की फिल्म 'रक्षक' है। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
4 of 5
raveena tandon
- फोटो : file photo
रवीना टंडन सोशल मीडिया के जरिए अक्सर अपने फैंस से जुड़ी रहती है और खास मुद्दों पर अपनी राय भी देती रहती हैं। बीते दिनों बॉलीवुड की 'दंगल गर्ल' जायरा वसीम ने सिनेमाजगत को छोड़ने का फैसला किया। जायरा के इस फैसले के बाद बयानों की बौछार सी हो गई। बॉलीवुड हो या फिर आम हर कोई जायरा के इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहा था। इस मुद्दे पर रवीना टंडन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी।
Raveena Tandon with her Family
- फोटो : Amar Ujala
वहीं जायरा वसीम के फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने पर रवीना ने पहले उनके फैसले के खिलाफ ट्वीट किया और बाद में उसे डिलीट कर माफी मांगी। जायरा के पोस्ट के बाद रवीना ने ट्वीट किया था- 'कोई फर्क नहीं पड़ता अगर वो लोग जिन्होंने महज 2 फिल्मों में काम किया है, इस इंडस्ट्री के प्रति कृतज्ञता महसूस नहीं करते हैं कि उन्हें यहां क्या-क्या मिला है। उम्मीद करिए कि वो शांति के साथ यहां से निकल जाएं और अपने उल्टे रास्तों पर चलने वाली सोच को खुद तक ही सीमित रखें।'