बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन न सिर्फ अपने एकटिंग की वजह से जानी जाती हैं बल्कि उनकी सुंदरता के भी लोग दीवाने हैं। उनकी गिनती 90 के दशक की सबसे हॉट हीरोइनों में होती है। उन्होंने बॉलीवुड में तो काम किया ही है, साथ ही उन्होंने साउथ की फिल्मों में भी अपना जादू चलाया है। लेकिन क्या आपको पता है कि रवीना जैसी बड़ी स्टार को भी धमकी भरे फोन कॉल आए हैं। जी हां, हम आपको रवीना टंडन से जुड़ी उस घटना के बारे में बताने जा रहे हैं जब उनसे फिरौती मांगने के लिए धमकी भरे फोन कॉल आते थे।