बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने अपने पिता रवि टंडन को 11 फरवरी को हमेशा-हमेशा के लिए खो दिया। पिता के निधन के बाद रवीना ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर की थीं, जिसके जरिए अभिनेत्री ने अपने पिता को भावुक मन से याद किया था। वहीं, आज यानी गुरुवार को रवीना ने अपने पिता की तेहरवीं (शोक के अंतिम दिन का प्रतीक समारोह) पर एक ट्वीट किया है, जिसमें रवीना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिखे गए नोट के बारे में बताया है। ये नोट प्रधानमंत्री मोदी ने रवि टंडन के निधन पर रवीना को भेजा था। इस नोट में पीएम मोदी ने रवीना टंडन और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
रवीना ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘सर नरेंद्र मोदी जी, आपके शब्दों के लिए धन्यवाद, आपने सच कहा। वह वर्सटाइल वर्क की विरासत छोड़ गए हैं।’