फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्टिंग करियर के दौरान टैब्लॉयड गॉसिप बने रहने को लेकर रवीना बोलीं- कभी भाई के साथ ही जोड़ा गया था नाम, पत्रकारों की रहम पर होते थे स्टार्स

Tue, 04 Jan 2022 05:08 PM IST
विशाल तिवारी बॉलीवुड डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

रवीना टंडन ने अखबारों को टारगेट करते हुए अपने बारे में छपी गॉसिप्स को गलत बताया।
विज्ञापन
1 of 4
रवीना टंडन। - फोटो : Pinterest
90 के दशक की मशहूर हीरोइन रवीना टंडन ने अपने पुराने दिनों को याद किया। रवीना ने बताया एक समय ऐसा था जब उनका जिक्र टैब्लॉयड्स के गॉसिप कॉलम में हुआ करता था। एक बार तो एक टैब्लॉयड ने उन्हें उनके भाई के साथ ही रिलेशनशिप में बता दिया था। 
 
विज्ञापन

2 of 4
रवीना टंडन - फोटो : instagram/officialraveenatandon
इंटरव्यू में बोली रवीना
हाल ही में एक इंटरव्यू में रवीना ने कहा,"वह अपने को-स्टार्स को अपना दोस्त मानती थीं, जिसे मैगजीन्स के संपादक स्वीकार नहीं कर पाते थे और हमारे नाम जोड़े जाते थे। ये उस समय की बातें हैं जिस समय हम बॉलीवुड स्टार्स पत्रकारों के रहम पर होते थे।"
रवीना ने बताया ,"मुझे आज भी वो दिन याद हैं जब मुझे कई रातों तक नींद नहीं आती थी। मैं सोने के लिए रोती थी , हर महीने डरती थी कि फिर कोई पीले रंग का गॉसिप कॉलम मेरी इज्जत की धज्जियां उड़ा देगा। वो मुझे, मेरी विश्वसनीयता, मेरी प्रतिष्ठा, मेरे माता-पिता के सम्मान को टुकड़ों में काट देगा और मुझे आश्चर्य होता था, यह सब क्या है?"
विज्ञापन

3 of 4
रवीना टंडन - फोटो : instagram
अखबारों दावा किया था-'रवीना का बॉयफ्रेंड ढूंढ लिया है'
अभिनेत्री ने बताया कि एक बार मेरा नाम मेरे भाई से भी जोड़ा गया। अखबारों ने लिखा था,"रवीना को एक हैंडसम और गोरा लड़का छोड़ने आता है। हमने रवीना टंडन के बॉयफ्रेंड को खोज लिया है।" रवीना कहती हैं हम स्टार्स किस- किसको और कितना समझाते? अगर हम किसी को रुककर 'हेलो' भी कहते थे तो वो भी गलत ही होता था। 
विज्ञापन

4 of 4
रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म से की थी करियर की शुरुआत
रवीना ने 1991 में पत्थर के फूल से बॉलीवुड में डेब्यू किया, जो हिट रही थी। उन्होंने अंदाज अपना अपना, खिलाड़ियों का खिलाड़ी, बड़े मियां छोटे मियां, शूल और अक्स जैसी फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने 'दमन' फिल्म में अपने निभाए गए किरदार के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था।
 
इन फिल्मों में आएंगी नजर
पिछले महीने रवीना ने नेटफ्लिक्स की 'आरण्यक' से अपना डिजिटल डेब्यू किया। इसमें वे एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाती नजर आई थी। परमब्रत चट्टोपाध्याय, आशुतोष राणा, जाकिर हुसैन और मेघना मलिक ने अभिनय किया। वह अगली बार बिग स्क्रीन पर केजीएफ 2 में भारत के प्रधानमंत्री के रूप में दिखाई देंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें