फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तब्लीगी जमात में शामिल लोगों की तलाश में पहुंची पुलिस पर पथराव, रवीना टंडन को आया गुस्सा

Thu, 02 Apr 2020 03:07 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Raveena Tondon - फोटो : Social Media
कोरोना वायरस को लेकर इस समय लोग दशहत में हैं। इस वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसे रोकने के लिए देश को लॉकडाउन कर दिया गया है। बीते सोमवार को अचानक तेलंगाना से आई एक खबर से हड़कंप मच गया। वहां छह लोगों की मौत हो गई थी। पड़ताल में पता चला था कि ये सभी दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में स्थित मरकज में आयोजित तब्लीगी जमात में शामिल हुए थे।
विज्ञापन

2 of 5
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : Social Media
इस कार्यक्रम में करीब दो हजार लोगों ने हिस्सा लिया था। यहां से गए लोगों की तलाश में अब पुलिस में जुटी है। बुधवार को तब्लीगी जमात में शामिल लोगों की जांच के लिए जब बिहार के मधुबनी में अंधराठाढ़ी स्थित मस्जिद में पुलिस पहुंची तो वहां लोगों ने उन पर पथराव शुरू कर दिया। इस घटना पर पर बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने गुस्सा जाहिर किया है।
विज्ञापन

3 of 5
रवीना टंडन
पथराव की इस घटना पर रवीना टंडन ने हैरानी जताते हुए एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, 'पथराव...क्यों, क्या यह उन्होंने यह अपनी भलाई के लिए किया है?' रवीना के इस ट्वीट पर अब लोग लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
 

4 of 5
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : ANI
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक,  झांझरपुर के डीएसपी अमित शरण ने बताया है कि जब तब्लीगी जमात में शामिल हुए लोगों की जांच के लिए पुलिस मस्जिद में पहुंची तो उन पर पथराव शुरू हो गया। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Raveena Tondon
बता दें कि रवीना टंडन सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने चीन के मीट बाजार फिर से खुलने पर अपना गुस्सा जाहिर किया था। उन्होंने  मेजर गौरव आर्या के उस ट्वीट को रिट्वीट किया जिसमें उन्होंने चीन के मीट मार्केट खुलने की जानकारी दी थी। रवीना टंडन ने अपने ट्वीट में लिखा, 'इंसानों ने अपने हिस्से के सबक नहीं सीखे, हालांकि इसकी बहुत बड़ी कीमत भी चुकानी पड़ी। एक बार फिर अपनी बर्बर प्रथाओं की ओर रुख किया है। चीन दुनिया में पशु दुर्व्यवहार और वन्यजीव अपराध के लिए सबसे बदतर देश है।' 

कोरोना से जंग में अब आगे आईं कंगना रनौत, पीएम केयर्स फंड में मां ने भी दी एक महीने की पेंशन
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें