अजय देवगन अपने फिल्मी करियर में करीब 100 से ज्यादा फिल्में कर चुके हैं। अब वो फिल्मों में एक्टिंग के अलावा निर्देशक और प्रोड्यूसर भी बन गए हैं। अजय देवगन के अपने करियर की शुरुआत 1991 में फिल्म 'फूल और कांटे' से की थी। इस फिल्म के लिए अजय देवगन को फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था। तब से अब तक अजय देवगन ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा है।
विज्ञापन
2 of 5
raveena tandon
- फोटो : file photo
अजय देवगन की पर्सनल लाइफ की बात करें तो अब वो काजोल और अपने बच्चों के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। लेकिन एक समय ऐसा था जब अजय देवगन के अफेयर के खूब चर्चे सुनने को मिलती थी। जिस हीरोइन के साथ वो काम कर लेते थे वो उन पर फिदा हो जाती थीं। इन्हीं में से एक हीरोइन रवीना टंडन भी थीं।
विज्ञापन
3 of 5
अजय देवगन
- फोटो : file photo
अजय देवगन और रवीना टंडन की इस लव स्टोरी पर किसी का ध्यान नहीं गया होगा। ये बात उस समय की है जब अजय ने रवीना के साथ फिल्म 'दिलवाले' में काम किया था। रवीना अजय के प्यार में पागल थीं। दोनों के अफेयर की खबरें अक्सर मैगजीन और अखबारों में छपा करती थीं। उसी समय अजय करिश्मा कपूर के साथ फिल्म 'जिगर' की शूटिंग कर रहे थे।
4 of 5
अजय देवगन
- फोटो : file photo
वहीं रवीना का कहना था कि अजय ने उन्हें लव लेटर लिखे थे और अब वो उन्हें धोखा दे रहे हैं। तब अजय ने कहा था कि रवीना को पागलों के डॉक्टर की जरूरत है। ना वो कभी मेरी दोस्त थी और ना ही मैंने कभी उससे प्यार किया है। ये सब वो इमैजिन कर रही हैं। अजय ने ये भी कहा था कि रवीना मेरे नाम से खुद को खत लिखती हैं।
अगर उनमें हिम्मत है तो वो खत पब्लिश करके उन्हें दिखाएं। इतना ही नहीं अजय ने एक इंटरव्यू में रवीना को धमकी देते हुए कहा था कि अगर वो उनपर इल्जाम लगाना नहीं छोड़ती हैं तो वो इतने राज खोलेंगे कि रवीना कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगी। तभी रवीना को फिल्म 'मोहरा' मिली। अक्षय कुमार के साथ काम करते-करते वो उनके प्यार में पड़ गईं। तब जाकर कहीं वो अजय देवगन को भुला पाईं।