फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवीना ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले पर पेश की सफाई, भारती और फराह भी हैं आरोपी

Fri, 27 Dec 2019 09:13 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Raveena Tandon, Farah Khan and Bharti Singh - फोटो : Social Media
हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन सहित निर्देशक- कोरियोग्राफर फराह खान और कॉमेडियन भारती सिंह के खिलाफ पंजाब में शिकायत दर्ज कराई गई थी। इन  तीनों पर एक शो के दौरान लोगों की धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगा है। ऐसे में अब रवीना टंडन ने सोशल मीडिया पर कार्यक्रम का वीडियो शेयर करते हुए माफी मांगी है।
विज्ञापन

2 of 5
Raveena Tandon - फोटो : social media
दरअसल पंजाब में अमृतसर पुलिस ने शिकायत के बाद रवीना टंडन, फराह खान और भारती सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था। ईसाई मोर्चा के अध्यक्ष सोनू जफर ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर प्रसारित शो की वीडियो फुटेज के साथ एक शिकायत दर्ज कराई थी और तीनों कलाकारों पर ईसाईयों की धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

3 of 5
Raveena Tandon - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
ऐसे में अब सोशल मीडिया पर रवीना ने माफी मांगते हुए लिखा, 'कृप्या इस लिंक को देखें। मैंने ऐसा एक भी शब्द नहीं कहा जिससे किसी भी धर्म का अपमान हो। हम तीनों (फराह खान, भारती सिंह और मैं) किसी को नाराज करने के इरादे से यह सब नहीं किया। लेकिन अगर हमने ऐसा किया हो तो जो लोग आहत हुए हैं उनसे हम माफी मांगते हैं।'
 

4 of 5
Raveena Tandon - फोटो : instagram
बता दें कि रवीना, भारती और फराह खान के खिलाफ अमृतसर के अजनाला में शिकायत दी गई है। पुलिस ने वीडियो की जांच करने के बाद ये मामला दर्ज किया। ये मामला IPC की धारा 295- ए के तहत ये केस दर्ज किया है। एसएसपी विक्रम जीत दुग्गल ने इस शिकायत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया था कि पुलिस को कार्यक्रम की वीडियो के साथ शिकायत दी गई थी, इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने FIR दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Raveena Tandon - फोटो : amar ujala mumbai
गौरतलब है कि इस मामले के अलावा हाल ही में रवीना सोशल मीडिया पर भी ट्रोल हो गई थीं। दरअसल उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर एक कार्टून की तस्वीर साझा की थी। ये तस्वीर सीएए के प्रदर्शन से जुड़ी हुई थी, लेकिन इस तस्वीर में अंग्रेजी में जो संदेश लिखा हुआ था उसमें प्रदर्शन यानी protest और vandalize की स्पेलिंग गलत थी।

पढ़ें: जानें क्यों डांस रियलिटी शो के बीच में ही रो पड़ीं दीपिका पादुकोण, वायरल हो रहा है वीडियो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें