फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raveena Tandon Birthday: देखें 'मोहरा' की हीरोइन रवीना टंडन की UNSEEN तस्वीरें

Mon, 26 Oct 2020 06:16 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रवीना टंडन बर्थडे - फोटो : Pinterest
Happy Birthday Raveena Tandon: 'मोहरा', 'शूल', 'दमन' और 'सत्ता' समेत कई फिल्मों में दमदार अभिनय करने वाली रवीना टंडन का आज जन्मदिन है। रवीना ने अपने करियर की शुरुआत सलमान खान के साथ फिल्म 'पत्थर के फूल' (1991) के जरिए की थी, लेकिन उन्हें कामयाबी फिल्म 'मोहरा' (1994) से मिली। अब रवीना की उम्र 46 साल है लेकिन वह आज भी खूबसूरत हैं। चलिए रवीना के जन्मदिन पर हम आपको दिखाते हैं उनकी कुछ पुरारी तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 6
Raveena Tandon Birthday - फोटो : Pinterest
अक्षय कुमार के साथ रवीना का मोहरा फिल्म का गाना ''तू चीज बड़ी है मस्त मस्त'' काफी पसंद किया गया और इस गाने के बाद उन्हें 'मस्त-मस्त गर्ल' का टैग दिया गया। 
विज्ञापन

3 of 6
Raveena Tandon Birthday - फोटो : Pinterest
अक्षय के अलावा रवीना की जोड़ी गोविंदा के साथ भी खूब जमी। दोनों की लगभग सभी फिल्में सुपरहिट हुईं। रवीना को बॉलीवुड में 29 साल हो चुके हैं। इतने बरसों के बाद भी रवीना का चार्म आज भी लोगों के जहन में उतना ही है जितना पहले था। 

4 of 6
Raveena Tandon Birthday - फोटो : Pinterest
'टिप टिप बरसा पानी' गाने पर पानी में आग लगाने वाली एक्ट्रेस रवीना टंडन सफल अभिनेत्री होने के साथ-साथ मॉडल और प्रोड्यूसर भी हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
Raveena Tandon Birthday - फोटो : Pinterest
रवीना की फिल्में जितनी चर्चा का विषय रहीं उतना ही उनका अक्षय कुमार के साथ अफेयर। कहा जाता है कि इन दोनों के प्यार की शुरुआत साल 1994 में रिलीज फिल्म 'मोहरा' की शूटिंग के दौरान से हुई थी। यह फिल्म तो सुपरहिट रही और इन दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था। बाद में ये रिश्ता खत्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Raveena Tandon - फोटो : Twitter-@TandonRaveena
रवीना टंडन शादी से पहले सिंगल मदर बनीं। उन्होंने दो बेटियों को गोद लिया। जिनका नाम पूजा और छाया है। बाद में उन्होंने फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थठानी से शादी की। शादी के बाद उनका एक बेटा और एक बेटी हुई। रवीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें