फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस एक्टर के साथ रवीना टंडन ने कर ली थी गुपचुप सगाई, शादी से पहले ही बनीं 2 बच्चों की मां

Fri, 26 Oct 2018 07:43 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Raveena Tandon and Akshay - फोटो : twitter
'टिप टिप बरसा पानी' गाने पर पानी में आग लगाने वाली एक्ट्रेस रवीना टंडन 26 अक्तूबर को 44वां जन्मदिन मनाएंगी। रवीना सफल अभिनेत्री होने के साथ-साथ मॉडल और प्रोड्यूसर भी हैं। रवीना को बॉलीवुड में 27 साल हो चुके हैं। इतने अरसों के बाद भी रवीना का चार्म आज भी लोगों के जहन में उतना ही है जितना कि पहले था। रवीना की फिल्में जितनी चर्चा का विषय रहीं उतना ही उनका अक्षय कुमार के साथ अफेयर। तो चलिए आज आपको रवीना और अक्षय की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं जो अधूरी रह गई।

 
विज्ञापन

2 of 5
mohra film - फोटो : twitter
एक वक्त ऐसा था जब बला की खूबसूरत रवीना टंडन का दिल अक्षय कुमार के लिए धड़कता था। कहा जाता है कि इन दोनों के प्यार की शुरुआत साल 1994 में रिलीज फिल्म 'मोहरा' की शूटिंग के दौरान से हुई थी। यह फिल्म तो सुपरहिट रही और इन दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था। जिसकी एक वजह इन दोनों की नजदीकियों को बताया गया।

 
विज्ञापन

3 of 5
Raveena Tandon and Akshay - फोटो : twitter
इस फिल्म के बाद दोनों को एक साथ कई मौकों पर हाथ में हाथ थामे देखा गया। यहां तक कि ऐसी भी खबरें आने लगी थीं कि यह दोनों किसी भी वक्त शादी की तारीख का ऐलान कर सकते हैं। कहा जाता है कि रवीना ने एक वक्त पर फिल्म साइन करना भी बंद कर दिया था। रवीना के इस कदम के पीछे की वजह अक्षय को बताया गया। कहा जाता है कि अक्षय चाहते थे कि वह हाउस वाइफ रहें।

 

4 of 5
Raveena Tandon and Akshay - फोटो : twitter
1999 में स्टारडस्ट को दिए गए इंटरव्यू में रवीना ने कहा था - 'अक्षय ने कहा है कि फिल्म का आखिरी शूट खत्म होते ही वह उनसे शादी कर लेंगे। इस इंटरव्यू के दौरान रवीना ने यह भी कहा था कि अक्षय और उन्होंने मंदिर में जाकर चुपके से सगाई भी कर ली है।' रवीना टंडन के अनुसार - 'अक्षय को इस बात का डर था कि अगर सगाई की खबर बाहर आ जाएगी तो उनके करियर पर खराब असर पड़ सकता है। यहां तक कि महिला फैंस पर भी।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Akshay Shilpa - फोटो : twitter
उस वक्त ऐसी खबरें आने लगी कि अक्षय रवीना के साथ-साथ शिल्पा शेट्टी को भी डेट कर रहे हैं। रवीना बहुत परेशान हो गई थीं। जिस वजह से उन्होंने अक्षय से रिश्ता तोड़ दिया। इसके बाद रवीना ने अनिल थडानी से शादी की। अनिल थडानी की रवीना दूसरी पत्नी हैं। इन दोनों ने राजस्थान में 22 फरवरी 2004 को शादी कर ली। शादी से पहले ही रवीना टंडन ने दो बेटियों को गोद लिया था। जिनका नाम पूजा और छाया है। शादी के बाद रवीना के अनिल से दो बच्चे हैं रशा और रणबीर। हालांकि कभी भी रवीना का प्यार अपनी दोनों गोद ली हुई बेटियों के लिए कम नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें